Bpc News Digital

  • अपनी भाषा चुनें

You are Visiters no

817011
हमें फॉलो करें

भाषा चुनें

21वीं सदी हिंदुओं की, अमेरिका की दादागिरी खत्म होगी, भारत अजेय बनेगा: जगद्गुरु रामभद्राचार्य

BPC News National Desk
2 Min Read

राजस्थान की राजधानी जयपुर में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के दौरान जगद्गुरु रामभद्राचार्य महाराज ने विश्व पटल पर हिंदुत्व के बढ़ते प्रभाव और भारत के उज्ज्वल भविष्य को लेकर बड़ा बयान दिया। नींदड़ क्षेत्र में आयोजित कथा के मंच से उन्होंने कहा कि 21वीं सदी हिंदुओं की है और आने वाले समय में भारत एक अजेय राष्ट्र के रूप में उभरेगा।

“अमेरिका की दादागिरी खत्म होगी”

रामभद्राचार्य महाराज ने श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा,
“जो अमेरिका आज दादागिरी कर रहा है, वह आने वाले दिनों में कुछ भी नहीं कर पाएगा। 21वीं सदी में हिंदुत्व का वर्चस्व बुलंदी पर पहुंचेगा और भारत अजेय बनेगा।”

पीओके को लेकर भी दिया बयान

उन्होंने आगे कहा कि पाक अधिकृत कश्मीर (पीओके) भी जल्द ही भारत का अभिन्न अंग बनेगा। उनके अनुसार, यह सब हनुमान जी की कृपा से संभव होगा।

पहले दिन मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा रहे मौजूद

कथा के पहले दिन राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने हनुमान महायज्ञ में आहुतियां दीं और जगद्गुरु रामभद्राचार्य महाराज का आशीर्वाद लिया।

मुख्यमंत्री की उपस्थिति को बताया शुभ संकेत

जगद्गुरु रामभद्राचार्य ने मुख्यमंत्री की उपस्थिति की सराहना करते हुए कहा कि जयपुर में आयोजित यह कथा विश्व कल्याण और भारत को आर्थिक महाशक्ति बनाने के उद्देश्य से की जा रही है। इसी उद्देश्य की पूर्ति के लिए मुख्यमंत्री महायज्ञ में शामिल हुए।

आध्यात्मिक, आर्थिक और सामरिक शक्ति बनने की भविष्यवाणी

रामभद्राचार्य महाराज ने कहा कि हनुमान जी की कृपा से भारत न केवल आध्यात्मिक, बल्कि आर्थिक और सामरिक रूप से भी विश्व का सिरमौर बनेगा।

कथा स्थल पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

कथा स्थल पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु उमड़े हुए हैं। पूरे वातावरण में भक्तिमय माहौल है और श्रद्धालु भक्ति-भाव से कथा श्रवण कर रहे हैं।

कई दिनों तक चलेगी कथा

यह श्रीमद्भागवत कथा कई दिनों तक चलेगी, जिसमें जगद्गुरु रामभद्राचार्य महाराज हिंदुत्व, राष्ट्रभक्ति और आध्यात्मिकता से जुड़े संदेश देते रहेंगे।

Share This Article
bpcnews.in is one of the fastest-growing Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India-based news and stories
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *