Bpc News Digital

  • अपनी भाषा चुनें

You are Visiters no

815848
हमें फॉलो करें

भाषा चुनें

BPC न्यूज़ संवाददाता -: गाजियाबाद में शास्त्री नगर से बीजेपी के पार्षद हुए कोरोना संक्रमित हुए होम करंट क्वॉरेंटाइन।

BPC News National Desk
1 Min Read
BPC न्यूज़ संवाददाता (अमित त्यागी पार्षद)

BPC न्यूज़ संवाददाता -: गाजियाबाद में शास्त्री नगर से बीजेपी के पार्षद हुए कोरोना संक्रमित हुए होम करंट क्वॉरेंटाइन।

गाजियाबाद : गाजियाबाद के पॉश इलाके शास्त्रीनगर स्थित महेंद्रा एन्क्लेव में रहने वाले बीजेपी से नगर निगम भाजपा पार्षद दल के सचेतक एवं वार्ड 47 के पार्षद अमित त्यागी बुधवार को कोरोना संक्रमित पाए गए,

वही दो साल बाद गाजियाबाद में कोरोना का नया केस मिलने पर स्वास्थ्य विभाग में खलबली मच गई।

वही चिकित्सकों ने फोन करके संक्रमित पार्षद से उनकी सेहत के बारे में पूछताछ की. अमित ने बताया कि खांसी–जुकाम और बुखार होने पर उन्होंने प्राइवेट चिकित्सक को दिखाया था।

उन्होंने एंटीजन जांच की तो वह पॉजिटिव आई। पुष्टि के लिए आरटीपीसीआर जांच को सैंपल भेजा गया।

बुधवार शाम को इसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। होमआइसोलेशन में उनका इलाज शुरू कर दिया गया है।

इसके साथ ही जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. आरके गुप्ता ने जिले में कोरोना का नया केस मिलने की पुष्टि करते हुए बताया कि कोरोना के नए वैरिएंट जेएन 1 को लेकर सतर्कता बरती जा रही है।

सरकारी व प्राइवेट हॉस्पिटलों में खांसी–जुखाम और सांस के मरीजों की कोरोना जांच अनिवार्य कर दी है।

Share This Article
bpcnews.in is one of the fastest-growing Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India-based news and stories
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *