Bpc News Digital

  • अपनी भाषा चुनें

You are Visiters no

817231
हमें फॉलो करें

भाषा चुनें

BPC न्यूज़ ब्यूरो- सासंद जरनल वी०के०सिंह की प्रेस कॉन्फ्रेंस सिर्फ केंद्र सरकार के कामों बताना है – डा० बी० पी० त्यागी

BPC News National Desk
3 Min Read

BPC न्यूज़ ब्यूरो- क्या सासंद जरनल वी०के०सिंह की प्रेस कॉन्फ्रेंस सिर्फ केंद्र सरकार के कामों बताना है..? – डा० बी० पी० त्यागी

 

Contents
BPC न्यूज़ ब्यूरो- क्या सासंद जरनल वी०के०सिंह की प्रेस कॉन्फ्रेंस सिर्फ केंद्र सरकार के कामों बताना है..? – डा० बी० पी० त्यागी“डॉ० बी०पी० त्यागी ने वीके सिंह में बयान पर हैरत जताई”कहा कब मिलेगा गाजियाबाद के लोगों को इलाज..?गाजियाबाद राष्ट्रवादी जनसत्ता दल के चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रभारी व वरिष्ठ ई०एन०टी० सर्जन डॉ० बी०पी० त्यागी ने केंद्रीय मंत्री व स्थानीय सांसद जनरल वी०के० सिंह के उस बयान पर हैरत जताई है जिसमें उन्होंने कहा है कि गाजियाबाद में एम्स बनेगा। डॉ० त्यागी ने कहा है कि वी०के० सिंह का यह बयान केवल हवाबाजी है, चूंकि वर्तमान ने गाजियाबाद के अस्पतालों में कैंसर व अन्य बीमारियों के मरीजों के लिए इलाज उपलब्ध नहीं है और उन्हें यहां से रेफरल किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस तरह के बयान देकर जनता को गुमराह कर रहे हैं, डॉ० त्यागी ने सवाल किया है कि क्या जनप्रतिनिधि प्रधानमंत्री मोदी जी की छवि को ख़राब करना चाहते है। उन्होंने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि रेफर का मुद्दा देश का मुद्दा नहीं है।उन्होंने कहा है कि पूर्व में भी सासंद वी०के० सिंह ने ग़ाज़ियाबाद में 4 हॉस्पिटल बनवाने की घोषणा की थी। जिसमें दुंडाहेरा 100 बेड,खोड़ा 100 बेड, भोपुरा 50 बेड तथा लोनी 50 बेड थे। साथ ही सरकार भी हर ज़िले में मेडिकल कॉलेज की घोषणा कर चुकी थी। जिसमे ग़ाज़ियाबाद का भी नाम था । डॉ० त्यागी ने कहा है कि सरकारी हॉस्पिटल संजयनगर में डी०एन०ब की डिग्री शुरू होगी जो मनकों के हिसाब से असंभव लगती है । ग़ाज़ियाबाद के जनप्रतिनिधि कब तक माननीय मोदी जी व योगी जी की योजनाओं को धरातल पर उतार पायेंगे यह असंभव सा लगता है । जनप्रतिनिधियों को अपने कार्य क्षेत्र में अपने काम गिनाने के लिए बोला जाता है तो वह केंद्र सरकार के काम गिनाते है और ग़ाज़ियाबाद के अपर सवाल पूछने पर अपना चेहरा छुपाते नज़र आते है । ग़ाज़ियाबाद की जनता ये कब तक बर्दाश्त करेगी।उन्होंने जनता से अपील की है कि बिना झिझक ग़ाज़ियाबाद के जनप्रतिनिधियों के कार्यों के बारे में माननीय मोदी जी व योगी जी को सोशल मीडिया के ज़रिये जानकारी दे । ग़ाज़ियाबाद के जनप्रतिनिधियों को ज़मीनी स्तर पर कार्य करना ही पड़ेगा । वह ग़ाज़ियाबाद में प्रेस वार्ता में ग़ाज़ियाबाद की बात करे तो अच्छा लगेगा ।

“डॉ० बी०पी० त्यागी ने वीके सिंह में बयान पर हैरत जताई”

 

कहा कब मिलेगा गाजियाबाद के लोगों को इलाज..?

गाजियाबाद राष्ट्रवादी जनसत्ता दल के चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रभारी व वरिष्ठ ई०एन०टी० सर्जन डॉ० बी०पी० त्यागी ने केंद्रीय मंत्री व स्थानीय सांसद जनरल वी०के० सिंह के उस बयान पर हैरत जताई है जिसमें उन्होंने कहा है कि गाजियाबाद में एम्स बनेगा।

डॉ० त्यागी ने कहा है कि वी०के० सिंह का यह बयान केवल हवाबाजी है, चूंकि वर्तमान ने गाजियाबाद के अस्पतालों में कैंसर व अन्य बीमारियों के मरीजों के लिए इलाज उपलब्ध नहीं है और उन्हें यहां से रेफरल किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि इस तरह के बयान देकर जनता को गुमराह कर रहे हैं, डॉ० त्यागी ने सवाल किया है कि क्या जनप्रतिनिधि प्रधानमंत्री मोदी जी की छवि को ख़राब करना चाहते है। उन्होंने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि रेफर का मुद्दा देश का मुद्दा नहीं है।

उन्होंने कहा है कि पूर्व में भी सासंद वी०के० सिंह ने ग़ाज़ियाबाद में 4 हॉस्पिटल बनवाने की घोषणा की थी।

जिसमें दुंडाहेरा 100 बेड,खोड़ा 100 बेड, भोपुरा 50 बेड तथा लोनी 50 बेड थे।

साथ ही सरकार भी हर ज़िले में मेडिकल कॉलेज की घोषणा कर चुकी थी। जिसमे ग़ाज़ियाबाद का भी नाम था ।

डॉ० त्यागी ने कहा है कि सरकारी हॉस्पिटल संजयनगर में डी०एन०ब की डिग्री शुरू होगी जो मनकों के हिसाब से असंभव लगती है । ग़ाज़ियाबाद के जनप्रतिनिधि कब तक माननीय मोदी जी व योगी जी की योजनाओं को धरातल पर उतार पायेंगे यह असंभव सा लगता है ।

जनप्रतिनिधियों को अपने कार्य क्षेत्र में अपने काम गिनाने के लिए बोला जाता है तो वह केंद्र सरकार के काम गिनाते है और ग़ाज़ियाबाद के अपर सवाल पूछने पर अपना चेहरा छुपाते नज़र आते है ।

ग़ाज़ियाबाद की जनता ये कब तक बर्दाश्त करेगी।

उन्होंने जनता से अपील की है कि बिना झिझक ग़ाज़ियाबाद के जनप्रतिनिधियों के कार्यों के बारे में माननीय मोदी जी व योगी जी को सोशल मीडिया के ज़रिये जानकारी दे । ग़ाज़ियाबाद के जनप्रतिनिधियों को ज़मीनी स्तर पर कार्य करना ही पड़ेगा ।

वह ग़ाज़ियाबाद में प्रेस वार्ता में ग़ाज़ियाबाद की बात करे तो अच्छा लगेगा ।

Share This Article
bpcnews.in is one of the fastest-growing Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India-based news and stories
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *