Bpc News Digital

  • अपनी भाषा चुनें

You are Visiters no

817228
हमें फॉलो करें

भाषा चुनें

BPC न्यूज़ ब्यूरो – उत्तराखंड के पौड़ी व श्रीनगर में गुलदारों के हमले में 2 बच्चों की मौत।

BPC News National Desk
4 Min Read
BPC न्यूज़ ब्यूरो

BPC न्यूज़ ब्यूरो – उत्तराखंड के पौड़ी व श्रीनगर में गुलदारों के हमले में 2 बच्चों की मौत।

श्रीनगर। जनपद के खिर्सू ब्लॉक में दो अलग अलग जगहों पर गुलदारों द्वारा दो बच्चों को मारने के बाद प्रशासन नींद से जागा है। घटना के बाद प्रशासन ने स्कूलों में दो दिन के अवकाश की घोषणा कर दी है। इस अवकाश की घोषणा के तहत इलाके के सभी सरकारी और गैर सरकारी विद्यालय दो दिन तक बंद रहेंगे।

ग्वाड़ गांव में वन विभाग ने 5 ट्रैप कैमरे लगाने के साथ गुलदार को पकड़ने के लिए 1 पिंजरा लगा दिया है। इसके साथ साथ श्रीनगर में ग्लास हाउस ओर हाइडिल कॉलोनी में एक एक पिंजरे लगाए गए हैं। इसके साथ साथ मृतक दोनों बच्चों के परिजनों को 6- 6 लाख रुपये के मुआवजे की व्यवस्था करने की कार्रवाई वन विभाग ने शुरू कर दी है।

रविवार का दिन पौड़ी जनपद के लिए दुखद भरा रहा। यहां दो घटनाओं ने सभी को सदमे में डाल दिया। ग्वाड़ गांव में 11 साल के अंकित पर गुलदार ने हमला कर उसकी जान ले ली। लोग इस सदमे से उबरे भी नहीं थे कि श्रीनगर में रात्रि 9 बजकर 30 मिनट पर करीब 4 साल के अयान को गुलदार घर के आंगन से उठा ले गया और उसको मार डाला।

इन दोनों घटनाओं के बाद स्थानीय लोगों में बेहद आक्रोश है। लोगों ने गुलदारों को मारने की मांग की है। वहीं दूसरी तरफ इलाके में पिछले एक माह में श्रीनगर के विभिन्न इलाकों में गुलदारों की आमद की सूचना मिल रही थी। जगह जगह सीसीटीवी कैमरों में गुलदारों की चहल कदमी दिखाई पड़ रही थी। पूरे मामले में जिलाधिकारी पौड़ी आशीष चैहान ने बताया कि दो दिन के लिए ब्लॉक के विद्यालयों को बंद करने के आदेश दिये गए हैं। साथ में लोगों से रात के समय आवाजाही ना करने की अपील की जा रही।

पीड़ित परिजनों को 6 लाख का मुआवजा


वन विभाग को उचित कदम उठाने के आदेश भी दिए दिए गए हैं। घटना में मौका मुआयना करने पहुंचे डीएफओ पौड़ी अनिरुद्ध का कहना था कि दोनों बच्चों के परिजनों को 6- 6 लाख का मुआवजा दिया जा रहा है। इसके साथ ही प्रमुख वन संरक्षक से भी गुलदारों को ट्रेंकुलाइज करने की परमिशन मांगी जा रही है।

लोगों ने की गुलदारों को मारने की मांग
इन दोनों घटनाओं के बाद स्थानीय लोगों में बेहद आक्रोश है। लोगों ने गुलदारों को मारने की मांग की है। वहीं दूसरी तरफ इलाके में पिछले एक माह में श्रीनगर के विभिन्न इलाकों में गुलदारों की आमद की सूचना मिल रही थी। जगह जगह सीसीटीवी कैमरों में गुलदारों की चहल कदमी दिखाई पड़ रही थी। पूरे मामले में जिलाधिकारी पौड़ी आशीष चैहान ने बताया कि दो दिन के लिए ब्लॉक के विद्यालयों को बंद करने के आदेश दिये गए हैं। साथ में लोगों से रात के समय आवाजाही ना करने की अपील की जा रही।

Share This Article
bpcnews.in is one of the fastest-growing Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India-based news and stories
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *