Bpc News Digital

  • अपनी भाषा चुनें

You are Visiters no

817242
हमें फॉलो करें

भाषा चुनें

BPC न्यूज़ ब्यूरो – व्यापारियों संग आपसी सामंजस्य बैठाकर किराया बढ़ोतरी विवाद खत्म करें गाज़ियाबाद नगर निगम – संजीव गुप्ता

BPC News National Desk
2 Min Read
BPC न्यूज़ ब्यूरो

BPC न्यूज़ ब्यूरो – व्यापारियों संग आपसी सामंजस्य बैठाकर किराया बढ़ोतरी विवाद खत्म करें गाज़ियाबाद नगर निगम – संजीव गुप्ता

गाजियाबाद : गाजियाबाद नगर निगम और व्यापारियों के बीच दुकानों का किराया बढाये जाने का विवाद अब बहुत आगे बढ़ चुका है। और व्यापारी वर्ग इस मुद्दे पर अपनी नाराजगी जाहिर करने के लिए लगातार धरने प्रदर्शन करता आ रहा है। इसी मुद्दे पर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल, उद्योग मंच के प्रदेश अध्यक्ष व प्रतिष्ठित उद्योगपति और वरिष्ठ भाजपा नेता संजीव कुमार गुप्ता ने भी अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा है।

किराया बढ़ोत्तरी का मामला व्यापारियों और नगर निगम के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण हो गया है। और इन दोनों पक्षों को आपसी तालमेल से ऐसा रास्ता निकालना चाहिए की कुछ हद तक नगर निगम द्वारा किराया बढ़ोतरी भी हो जाए और कोरोना की बड़ी मार के बाद व्यापारी वर्ग पर भी बहुत अधिक अतिरिक्त भार न पड़े।

संजीव कुमार गुप्ता ने आशा व्यक्त करते हुए कहा कि, ऐसे संकेत भी दिखाई दे रहे हैं कि नगर निगम भी किराया धीरे-धीरे बढ़ाने की और अपनी सहमति प्रदान करने को तैयार है। और व्यापारी वर्ग भी इससे संतुष्ट ही दिखाई देगा। और इस समस्या का जल्द ही समाधान भी हो जाएगा।

क्योंकि केंद्र और प्रदेश से लेकर गाजियाबाद में भी नगर निगम पर में भाजपा का ही शासन है। और यहां का समस्त व्यापारी वर्ग भी भाजपा की विचारधारा से ही सहमत रहता है। इसीलिए नगर निगम के अधिकारियों और प्रदेश के शासन को भी अपने व्यापारी वर्ग के भाइयों के हितों का ख्याल रखना चाहिए।

लोकसभा 2024 चुनाव की तैयारियों के बीच इस मुद्दे को आपसी सहमति से व्यापारियों के हितों को ध्यान में रखते हुए जल्द से जल्द प्रदेश नेतृत्व की दखलंदाजी से भी समाप्त किया जाना चाहिए। ताकि व्यापारी वर्ग भी राहत की सांस लेते हुए अपने कामकाज को सुचारू रूप से आगे चला सके।

Share This Article
bpcnews.in is one of the fastest-growing Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India-based news and stories
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *