Bpc News Digital

  • अपनी भाषा चुनें

You are Visiters no

817228
हमें फॉलो करें

भाषा चुनें

BPC न्यूज़ ब्यूरो – आर०एल०डी०- बीजेपी गठबंधन पर भा०कि०यू० राष्ट्रीय अध्यक्ष का बड़ा बयान

BPC News National Desk
2 Min Read
BPC न्यूज़ ब्यूरो

BPC न्यूज़ ब्यूरो – आर०एल०डी०- बीजेपी गठबंधन पर भा०कि०यू० राष्ट्रीय अध्यक्ष का बड़ा बयान,

चौधरियों से ले लेनी चाहिए थी सलाह, पश्चिम में बीजेपी को मिलेगी संजीवनी, रा०लो०द० को होगा नुकसान।

भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश टिकैत ने कहा कि जयंत चौधरी को भाजपा में शामिल होने से पहले चौधरियों से सलाह ले लेनी चाहिए थी। इससे भाजपा को पश्चिम में संजीवनी मिल जाएगी। लेकिन रालोद को नुकसान होगा।

दरअसल, आपको बता दे की भा०कि०यू० के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश टिकैत बागपत के बिजरौल गांव में बाबा शाहमल सिंह मावी के जन्मदिवस पर आयोजित कार्यक्रम में शिरकत करने पहुँचे थे। पत्रकारों से बातचीत के दौरान नरेश टिकैत ने कहा कि चौधरी चरणसिंह को केंद्र सरकार ने भारत रत्न देकर बहुत अच्छा कार्य किया है।

लेकिन भाजपा को चाहिए कि वह उनकी नीतियों पर भी चले। जयंत चौधरी के भाजपा में शामिल होने के सवाल पर उन्होंने कहा कि हमे इस बात का मलाल है। जयंत चौधरी को एन०डी०ए० में जाने से पहले चौधरियों से सलाह ले लेनी चाहिए थी।

भाजपा में तेज तर्रार दिमाग के लोग है, वे हर तरह के हथकण्डे अपनाते हैं। इससे भाजपा को पश्चिम में संजीवनी तो मिलेगी, लेकिन रा०लो०द० को नुकसान भी होगा। उन्होंने कहा कि उनका राजनीति से कोई मतलब नहीं है, लेकिन लोगों की भावनाओं की सभी को कद्र करनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि 10 साल पहले भाजपा ने गन्ने का 450 रुपये प्रति कुंतल का भाव देने का वायदा किया था, जो आज तक पूरा नहीं हुआ। देश के राजा को झूठ नहीं बोलना चाहिए। किसानों के हक़ के लिए पहले भी किसान आंदोलन चला और आगे भी जारी रहेगा।

Share This Article
bpcnews.in is one of the fastest-growing Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India-based news and stories
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *