Bpc News Digital

  • अपनी भाषा चुनें

You are Visiters no

817242
हमें फॉलो करें

भाषा चुनें

BPC न्यूज़ ब्यूरो -“भाजपा ने चौपाल में किया शक्ति संवाद चाय पर चर्चा कार्यक्रम”

BPC News National Desk
2 Min Read
BPC न्यूज़ ब्यूरो

“भाजपा ने चौपाल में किया शक्ति संवाद चाय पर चर्चा कार्यक्रम”

BPC न्यूज़ ब्यूरो – गाजियाबाद : भाजपा के महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा के नेतृत्व में शक्ति वंदन अभियान के तहत राजनगर सेक्टर 10 चौराहे पर शक्ति संवाद चाय पर चर्चा का कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

जिसमें शक्ति वंदन अभियान के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के द्वारा महिलाओं को सुविधा, सुरक्षा, सम्मान प्रदान किए जाने पर चाय पर चर्चा की गई। स्वयं सहायता डूडा से जुड़ी बहनों ने मोदी के 2024 में बहनों के लखपति बहन बनाने की सोच और संकल्प की सराहना की। गैस कनेक्शन के लिए उज्ज्वला,जल-जीवन जैसी योजनाओं से महिलाओं के जीवन को सरल बनाने उन्हें आत्मसम्मान के साथ आत्मविश्वास की भावना देने का आभार जताया।

महापौर सुनीता दयाल ने बताया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नारी शक्ति को भारत की विकास यात्रा में अग्रणी स्थान दिया है।
संजीव शर्मा ने अपने वक्तव्य में कहा शक्ति वंदन अभियान के माध्यम से महिला स्वयं सहायता समूह एवं एनजीओ के क्षेत्र में कार्य करने वाली बहनों ने भारतीय जनता पार्टी और हमारी सरकार के कार्य को देखा और जीवनसर किया है।

पूर्व महापौर आशा शर्मा ने बताया केन्द्र सरकार द्वारा महिलाओं के स्वाबलंबी और उत्थान से सम्बंधित योजनाओं से उपलब्धियों तक पहुंची बहनों से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ना है।
स्थानीय पार्षद प्रवीण चौधरी ने अपने संबोधन में सभी बहनों का अभिनंदन किया और प्रधानमंत्री के द्वारा किसानों के मसीहा चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न देने पर प्रशंसा की आभार जताया और सभी को लड्डू बाटकर खिलाएं

शक्ति संवाद चाय पर चर्चा कार्यक्रम की संयोजक रनिता सिंह, सहसंयोजक पूनम सिंह और नेहा जैन इसके महानगर संयोजक गोपाल अग्रवाल और सहसंयोजक चमन चौहान हैं।कार्यक्रम में उदिता त्यागी, प्रीति चंद्रा, इंदु जौहरी,भक्ति सिंह, रेनू चंदेला,शीतल चौधरी, कौशल शर्मा प्रदीप चौधरी विरेंद्र सारस्वत ओम दत्त कौशिक, ओम प्रकाश भोला सहित भारी मात्रा में स्वयं सहायता समूह की लाभार्थी बहने उपस्थित रहीं।

Share This Article
bpcnews.in is one of the fastest-growing Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India-based news and stories
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *