Bpc News Digital

  • अपनी भाषा चुनें

You are Visiters no

817246
हमें फॉलो करें

भाषा चुनें

BPC न्यूज़ ब्यूरो – गाज़ियाबाद शंभू दयाल डिग्री कॉलेज में डाक्टर एस०बी० कुलशेष्ट्र के सम्मान में विशेष समारोह का आयोजन हुआ।

BPC News National Desk
3 Min Read
BPC न्यूज़ ब्यूरो

BPC न्यूज़ ब्यूरो – गाज़ियाबाद शंभू दयाल डिग्री कॉलेज में डाक्टर एस०बी० कुलशेष्ट्र के सम्मान में विशेष समारोह का आयोजन हुआ।

 

Contents
BPC न्यूज़ ब्यूरो – गाज़ियाबाद शंभू दयाल डिग्री कॉलेज में डाक्टर एस०बी० कुलशेष्ट्र के सम्मान में विशेष समारोह का आयोजन हुआ। गाजियाबाद : गाजियाबाद में शनिवार को शंभू दयाल डिग्री कॉलेज में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें मंच का संचालन डॉ. विनोद कुमार द्वारा किया गया. पुस्तकालय विज्ञान के व्यवसाय को आगे बढ़ाने में डॉ. एस.बी. कुलश्रेष्ठ विभागाध्यक्ष पुस्तकालय एवं सूचना विज्ञान विभाग एम.एम.एच कॉलेज का विशेष योगदान रहा शाशन द्वारा निर्गत आदेश के अनुपालन में एम.एम.एच कॉलेज गाजियाबाद द्वारा ससम्मान डॉ. एस.बी कुलश्रेष्ठ को ज्वाइन कराया गया।इस विषय पर शंभू दयाल डिग्री कॉलेज के प्राचार्य डॉक्टर अखिलेश मिश्रा ने विशेष प्रकाश डाला एवं उत्तर प्रदेश पुस्तकालय संघ गाजियाबाद शाखा के अध्यक्ष एस. सी. त्यागी ने डॉक्टर कुलश्रेष्ठ एवं श्रीमती किरण बाला के साथ-साथ 15 अन्य पुस्तकालय प्रवक्ताओं को उनके प्रयासों के द्वारा जारी शासनादेश के द्वारा लाभान्वित कराया साथ ही साथ बी.ए. छात्रा निधि तिवारी एवं वैशाली यादव ने पुस्तकालय विज्ञान के क्षेत्र में हो रहे विकास के बारे में अपने विचार व्यक्त किये।कार्यक्रम में अध्यक्ष की भूमिका डॉ.आर. एन. शुक्ला ने निभाई इस सम्मान समारोह में प्रो. जे. के. सरोहा, डॉ, रोचन मित्तल, डॉ पूनम सिंह, डॉ, एनके गर्ग, सतीश कुमार, अमित त्यागी, एस. के. त्यागी, प्रवीण कुमार चौधरी, किरन बाला, पंकज कुमार डेढ़ा, संजय सिंह, के.के. सिंह, डॉ ममता राजपूत, शशि कपूर, रमेश कुमार त्रिपाठी, आदि लोग उपस्थित रहे।“क्या है लाइब्रेरी साइंस आइए जानते है”आधुनिक पुस्तकालय विज्ञान, ‘पुस्तकालय एवं सूचना विज्ञान’ कहलाता है क्योंकि यह केवल पुस्तकों के अर्जन, प्रस्तुतीकरण, वर्गीकरण, प्रसुचीकरण, फलक व्यस्थापन तक ही सीमित नहीं है बल्कि इसके अंतर्गत सूचना की खोज, प्राप्ति, संसाधन, सम्प्रेषण, तथा पुनर्प्राप्ति भी सम्मिलित है। आधुनिक पुस्तकालय अद्यतन सूचना संचार प्रोद्योगिकी का बहुत अच्छा उपयोग कर रहें हैं।  पुस्तकालय एवं सूचना विज्ञान की शिक्षा के माध्यम से ही पुस्तकालयों का व्यस्थापन तथा संचालन हेतु योग्य और कुशल कर्मचारियों को तैयार किया जाता है। पुस्तकालय विज्ञान तकनीकी विषयों की श्रेणी में आता है तथा एक सेवा सम्बन्धी व्यवसाय है। यह प्रबंधन, सूचना प्रौद्योगिकी, शिक्षाशास्त्र एवं अन्य विधाओं के सिद्धान्तो एवं उपकरणों का पुस्तकालय के सन्दर्भ में उपयोग करता है।

गाजियाबाद : गाजियाबाद में शनिवार को शंभू दयाल डिग्री कॉलेज में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।

 

जिसमें मंच का संचालन डॉ. विनोद कुमार द्वारा किया गया. पुस्तकालय विज्ञान के व्यवसाय को आगे बढ़ाने में डॉ. एस.बी. कुलश्रेष्ठ विभागाध्यक्ष पुस्तकालय एवं सूचना विज्ञान विभाग एम.एम.एच कॉलेज का विशेष योगदान रहा शाशन द्वारा निर्गत आदेश के अनुपालन में एम.एम.एच कॉलेज गाजियाबाद द्वारा ससम्मान डॉ. एस.बी कुलश्रेष्ठ को ज्वाइन कराया गया।

इस विषय पर शंभू दयाल डिग्री कॉलेज के प्राचार्य डॉक्टर अखिलेश मिश्रा ने विशेष प्रकाश डाला एवं उत्तर प्रदेश पुस्तकालय संघ गाजियाबाद शाखा के अध्यक्ष एस. सी. त्यागी ने डॉक्टर कुलश्रेष्ठ एवं श्रीमती किरण बाला के साथ-साथ 15 अन्य पुस्तकालय प्रवक्ताओं को उनके प्रयासों के द्वारा जारी शासनादेश के द्वारा लाभान्वित कराया साथ ही साथ बी.ए. छात्रा निधि तिवारी एवं वैशाली यादव ने पुस्तकालय विज्ञान के क्षेत्र में हो रहे विकास के बारे में अपने विचार व्यक्त किये।

कार्यक्रम में अध्यक्ष की भूमिका डॉ.आर. एन. शुक्ला ने निभाई इस सम्मान समारोह में प्रो. जे. के. सरोहा, डॉ, रोचन मित्तल, डॉ पूनम सिंह, डॉ, एनके गर्ग, सतीश कुमार, अमित त्यागी, एस. के. त्यागी, प्रवीण कुमार चौधरी, किरन बाला, पंकज कुमार डेढ़ा, संजय सिंह, के.के. सिंह, डॉ ममता राजपूत, शशि कपूर, रमेश कुमार त्रिपाठी, आदि लोग उपस्थित रहे।

 

“क्या है लाइब्रेरी साइंस आइए जानते है”

 

आधुनिक पुस्तकालय विज्ञान, ‘पुस्तकालय एवं सूचना विज्ञान’ कहलाता है क्योंकि यह केवल पुस्तकों के अर्जन, प्रस्तुतीकरण, वर्गीकरण, प्रसुचीकरण, फलक व्यस्थापन तक ही सीमित नहीं है बल्कि इसके अंतर्गत सूचना की खोज, प्राप्ति, संसाधन, सम्प्रेषण, तथा पुनर्प्राप्ति भी सम्मिलित है। आधुनिक पुस्तकालय अद्यतन सूचना संचार प्रोद्योगिकी का बहुत अच्छा उपयोग कर रहें हैं। 

पुस्तकालय एवं सूचना विज्ञान की शिक्षा के माध्यम से ही पुस्तकालयों का व्यस्थापन तथा संचालन हेतु योग्य और कुशल कर्मचारियों को तैयार किया जाता है। पुस्तकालय विज्ञान तकनीकी विषयों की श्रेणी में आता है तथा एक सेवा सम्बन्धी व्यवसाय है। यह प्रबंधन, सूचना प्रौद्योगिकी, शिक्षाशास्त्र एवं अन्य विधाओं के सिद्धान्तो एवं उपकरणों का पुस्तकालय के सन्दर्भ में उपयोग करता है।

 

 

Share This Article
bpcnews.in is one of the fastest-growing Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India-based news and stories
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *