Bpc News Digital

  • अपनी भाषा चुनें

You are Visiters no

817228
हमें फॉलो करें

भाषा चुनें

BPC न्यूज़ ब्यूरो – कमल के फूल को वोट देकर क्या मिला ग़ाज़ियाबाद की जनता को ?

BPC News National Desk
2 Min Read
BPC न्यूज़ ब्यूरो

BPC न्यूज़ ब्यूरो – कमल के फूल को वोट देकर क्या मिला ग़ाज़ियाबाद की जनता को ?

ग़ाज़ियाबाद स्वास्थ विभाग जिसका खुद का स्वास्थ ख़राब है 50 करोड़ बजट खर्च न होना ग़ाज़ियाबाद की जनता को धोखा व ग़ाज़ियाबाद के सारे बीजेपी जनप्रतिनिधियों के मुँह पर तमाचा।

“सरकारी तंत्र से जनता के लिए लड़ता एक डाक्टर”

“डा० बी०पी० त्यागी”


रेबीज बीमारी पर रात दिन कार्य करने के बाद यह जानकारी मिली कि बीजेपी रेबीज कुत्ता काटने के मरिजो की जान से खेल रही हैं । नुक्कड़ सभा में जानकारी मिली कि रेबीज वैक्सीन के पाँच इंजेक्शन की जगह एक ही इंजेक्शन लगाती है।

रेबीज सीरम आज तक इस्तेमाल नहीं किया गया है, आपने अखबारो के ज़रिए सुना होगा कि रेबीज सीरम 3 साल से नहीं लग रहा है। रेबीज वैक्सीन को रखने के लिए फ्रिज ख़राब पड़े है। ग़ाज़ियाबाद का स्वास्थ्य बजट का 50 करोड़ वापस जाना क्या संकेत देता है।

जन प्रतिनिधिओ की घोर लापरवाही जो आज जनता के बीच जाकर वोट की भीख माँग रहे है उन्होंने जनप्रतिनिधि रहते यह सोचा था। टीबी की ओषधि बीच में कितने बार ख़त्म हो जाती है व ज़िले में 13000 टीबी के मरिजो को विभिन्न संस्थाओं को गोद देकर बीजेपी क्या संदेश देना चाहती है।

माननीय मुख्यमंत्री योगी जी ने 100 करोड़ का बजट ग़ाज़ियाबाद को दिया लेकिन गाज़ियाबाद के निकम्मे जन प्रतिनिधि उस राशी का इस्तेमाल तक नहीं कर पाये, और आज आह्वान करते है कि कम से कम 8 लाख से जीतेंगे । मैं जनता से हाथ जोड़कर विनती करता हूँ कि इस अनदेखी का इस बार बदला लिया जाय ।

Share This Article
bpcnews.in is one of the fastest-growing Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India-based news and stories
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *