Bpc News Digital

  • अपनी भाषा चुनें

You are Visiters no

815904
हमें फॉलो करें

भाषा चुनें

BPC न्यूज़ ब्यूरो – हम हैं भू माफिया !!!! ज्यादा जानकारी पढ़िए इस लेख में।

BPC News National Desk
8 Min Read
BPC न्यूज़ ब्यूरो

BPC न्यूज़ ब्यूरो – हम हैं भू माफिया !!!! ज्यादा जानकारी पढ़िए इस लेख में।

 

सीएम योगी के भू माफिया मुक्त अभियान को ठेंगा दिखा रहे भाजपा नेता

 

भू माफियाओं को मिल रहा है स्थानीय भाजपा नेताओं का संरक्षण

 

पीड़ित व्यक्ति के प्लॉट को कब्जाने की नीयत से पूर्व पार्षद एवं पार्षद पति भाजपा के बड़े नेताओं सेपुलिस पर दबाव बनाने के लिए कराते हैं फोन।

 

भूमाफियाओं का गिरोह कर रहा है पीड़ित व्यक्ति से नाजायज पैसों की मांग।

 

पुलिस प्रशासन भी इन भूमाफियाओं के सामने घुटने टेक चुका है।

 

फर्जी पावरऑफ अटार्नी बनाकर रजिस्ट्रार अधिकारी को करते हैं गुमराह।

 

कोर्ट के आदेश के बाद भी पीड़ित व्यक्ति को अपने प्लॉट पर नहीं करने दिया जा रहा निर्माण पुलिस पर अनायास दबाव बनाकर तुड़वा दी दीवार।

 

इस प्रकरण में लापरवाही पर एक थाना प्रभारी हो चुके हैं लाईन हाजिर।

 

भूमाफियाओं पर 420,467,468,471आईपीसी की धाराओं में दर्ज है मुकदमा।

 

कोर्ट ने 82 की कार्यवाही करने का पुलिस को दिया आदेश, कुर्की की कार्यवाही करने के लिए पुलिस ने भूमाफियाओं के घर पर नोटिस चस्पा कर मुनादी करायी

 

 

सभी दस्तावेज और कोर्ट के आदेश के बाद भी पीड़ित व्यक्ति को क्यों नहीं करने दिया जा रहा अपने प्लॉट पर निर्माण ?

 

क्यों भाजपा नेताओं के संरक्षण में भूमाफिया हुए इतने बलवान ?

 

पीड़ित व्यक्ति ने लगाई सीएम योगी से गुहार, मेरे साथ न्याय करो सरकार

 

गाजियाबाद। गाजियाबाद में भूमाफियाओं को भाजपा के नेताओं का संरक्षण मिल रहा है कोर्ट के आदेश के बाद भी भाजपा नेता इन भूमाफियाओं को अपना संरक्षण दे रहे हैं और लगातार पुलिस प्रशासन पर भी बड़े नेताओं से फोन करवा कर दबाव बनवाने का प्रयास करते हैं ऐसा आरोप शालीमार गार्डन में रहने वाले पीड़ित व्यक्ति ने लगाया है।

भाजपा नेताओं पर आरोप लगाते हुए पीड़ित व्यक्ति राजीव शर्मा का कहना है कि उसने अपने साथियों के साथ मिलकर जून 2023 में खून पसीने की कमाई से एक प्लॉट शालीमार गार्डन में खरीदा था जिसकी कीमत 1 करोड़ 10 लाख बताई गई है और उसे प्लॉट से संबंधित सभी ओरिजिनल दस्तावेज भी राजीव शर्मा के पास ही है प्लॉट की रजिस्ट्री के 11 दिन बाद ही शालीमार गार्डन के रहने वाले भूमाफियाओं ने प्लॉट को कब्जाने की नीयत से उसे प्लॉट की फर्जी पावर ऑफ अटॉर्नी बनाकर रजिस्ट्रार अधिकारी को गुमराह करके रजिस्ट्री करा ली और एक सिविल वाद भी सिविल जज सीनियर डिवीजन गाजियाबाद के यहां दायर कर दिया था।

 

 

जब पीड़ित राजीव शर्मा को इस मामले की जानकारी हुई तो उसने इन भूमाफियाओं चंद्रमौली पुत्र ईश्वर सिंह एवं मुस्तकीम पुत्र ईदातुल्लाह निवासी शालीमार गार्डन के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा मुकदमा संख्या 321/ 2023, धारा – 420, 467, 468, 471 आईपीसी थाना शालीमार गार्डन में दर्ज कराया और सिविल जज सीनियर डिवीजन के यहां उपस्थित होकर अपना पक्ष रखा व सभी दस्तावेज भी न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किये जिसपर विचार करते हुए कोर्ट ने वाद को खारिज करते हुए पीड़ित के पक्ष में 22 दिसंबर 2023 को फैसला दिया था पीड़ित राजीव शर्मा के मुताबिक उन्होंने आदेश की एक कॉपी पुलिस प्रशासन के देकर अपने प्लॉट पर निर्माण शुरू कर दिया।

 

 

लेकिन भाजपा के दो नेताओं ने जोकि एक पूर्व पार्षद हैं व एक वर्तमान में पार्षद पति हैं ने पुलिस प्रशासन पर दबाव बनाकर प्लॉट पर हुये निर्माण कार्य को तुड़वा दिया। जिसकी शिकायत राजीव शर्मा ने उच्चाधिकारियों से की जिसकी जांच होने पर थाना प्रभारी की लापरवाही सामने आई और उन्हें लाईन हाजिर कर दिया गया। अब भूमाफियाओं पर धोखाधड़ी के मामले में कोर्ट ने वारंट जारी कर रखे हैं लेकिन भाजपा नेताओं के संरक्षण में ये भूमाफिया इतने बलवान हैं कि भाजपा के पूर्व पार्षद व पार्षद पति के दबाव में पुलिस प्रशासन भी इनके सामने घुटने टेक चुका है।

 

 

राजीव शर्मा ने बताया कि ये स्थानीय नेता भाजपा के बड़े नेताओं से थाना शालीमार गार्डन की पुलिस को फोन करवा कर अनायास ही दबाव बनवाते हैं। हद तो तब हो गई है कि कोर्ट ने इन भूमाफियाओं के विरुद्ध वारंट जारी करने के बाद अब कुर्की का नोटिस चस्पा किए जाने का जारी कर दिया है और पुलिस ने भी मुनादी करके दोनों भूमाफियाओं के घर पर नोटिस चस्पा कर दिये हैं परन्तु आज भी पुलिस के हाथ खाली हैं।

 

राजीव शर्मा ने बताया कि इतना होने के बाद भी ये भूमाफियाओं का गिरोह बाज नहीं आ रहा है प्लाट की एवज में भूमाफिया नाजायज पैसों की मांग कर रहे हैं और ना देने पर मुझे व मेरे परिवार को जान से मारने की अथवा झूठे मुकदमों में फंसाने की धमकी दे रहे हैं।

 

 

पीड़ित व्यक्ति ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से गुहार लगाते हुए कहा है कि भाजपा के नेता आपके भूमाफिया मुक्त उत्तर प्रदेश अभियान को ठेंगा दिखा रहे हैं इनपर कड़ी कार्यवाही कर न्याय दिलाया जाए और पुलिस प्रशासन को आदेशित किया जाये कि मुझे मेरे प्लाट पर निर्माण कार्य करने से ना रोका जाए।

 

 

इस पूरे प्रकरण को जानने के बाद यहां सवाल उठता है कि आखिर सभी ओरिजिनल दस्तावेज और कोर्ट के आदेश के बाद भी पीड़ित व्यक्ति को आज तक उसके अपने प्लॉट पर निर्माण क्यों नहीं करने दिया जा रहा? एक सवाल यह भी उठना है कि एक तरफ तो सीएम योगी भू माफिया मुक्त उत्तर प्रदेश अभियान का नारा देते हैं तो वहीं भाजपा के नेता भू माफिया को संरक्षण क्यों दे रहे हैं?

 

इससे यह तो साफ प्रतीत हो रहा है कि थाना शालीमार गार्डन की पुलिस पर भाजपा के किसी बड़े नेता के द्वारा भूमाफियाओं पर कार्यवाही ना करने के लिए दबाव बनाया जा रहा है। जबकि कोर्ट ने कुर्की के नोटिस चस्पा करने के आदेश भी जारी कर दिए हैं।

 

अब देखना यह है कि कब तक ये भूमाफिया भाजपा नेताओं के संरक्षण में कोर्ट के आदेश की अवहेलना करते रहेंगे और कब तक पीड़ित व्यक्ति राजीव शर्मा को न्याय मिलेगा? क्या सीएम योगी अपनी ही पार्टी के नेताओं पर कार्यवाही कर पीड़ित व्यक्ति को न्याय दिला पाएंगे?

Share This Article
bpcnews.in is one of the fastest-growing Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India-based news and stories
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *