Bpc News Digital

  • अपनी भाषा चुनें

You are Visiters no

815902
हमें फॉलो करें

भाषा चुनें

BPC न्यूज़ ब्यूरो – आखिर क्यों पुलिस कमिश्नर अजय मिश्र अपराधियों पर कार्यवाही करने से बच रहे है ?

BPC News National Desk
3 Min Read
BPC न्यूज़ ब्यूरो

BPC न्यूज़ ब्यूरो – बुद्धि शुद्धि यज्ञ किया डॉ० बी० पी० त्यागी व श्री सीतारमन एस रामा शास्त्री ने।

 

गाजियाबाद के कलेक्ट्रेट परिसर सूचना विभाग दफ्तर के पास डॉक्टर बीपी त्यागी ने पीड़ित पुजारी विनोद कुमार त्रिपाठी के लिए पुलिस बुद्धि शुद्धि यज्ञ किया। इस यज्ञ को करने की आवश्यकता इसलिए पड़ी क्योंकि पुलिस डॉ० बी०पी० त्यागी को उनके अस्पताल में आकर धमकी देने वाले जिला बदर सत्येंद्र त्यागी को गिरफ्तार नहीं कर सकी डॉ० बी०पी० त्यागी ने घटना की जानकारी पिछले महीने दी थी लेकिन एक महीना बीत जाने के बाद भी जिला बदर को गिरफ्तार नहीं किया जा सका।

 

 

वहीं दूसरी तरफ पीड़ित पुजारी और पत्रकार विनोद त्रिपाठी अपने बच्चों की सलामती और जान की रक्षा के लिए पुलिस कमिश्नर गाजियाबाद से मदद की गुहार लगा रहे थे वह कह रहे थे कि लोकल पुलिस ने कमजोर धाराएं लगाकर अपराधियों को छूट दे दी है जिसकी वजह से उनके बच्चे का जीवन खतरे में है पंडित ने बताया कि उन्हें अपने बच्चों को सुरक्षित रखने के लिए दूसरे राज्य में भेजना पड़ा है वहीं पुलिस कमिश्नर गाजियाबाद पंडित विनोद त्रिपाठी के साथ अभद्रता कर रहे हैं।

 

विनोद त्रिपाठी ने कहा यदि पुलिस हमारे जैसे कमजोर और असहाय लोगों की मदद नहीं कर सकती है तो फिर किस बात का कानून उत्तर प्रदेश में लागू है।

डॉ० बी० पी० त्यागी ने गाजियाबाद की कानून व्यवस्था के ऊपर व्यंग्य करते हुए कहा गाजियाबाद की कानून व्यवस्था आप सभी के सामने है गाजियाबाद के वरिष्ठ नागरिक और डॉक्टर बी०पी० त्यागी को उनके अस्पताल की ओ०टी० में घुसकर एक जिला बदर धमकी देता है दूसरी तरफ एक मामला यह है जिसमें पत्रकार और पुजारी विनोद त्रिपाठी के बच्चे के साथ अन्याय होता है मारपीट होती है अपहरण होता है और पुलिस कमजोर धाराओं में कैसे को दर्ज करती है,

 

जिसका फायदा अपराधियों को मिलता है इन्हीं सब बातों से नाराज होकर आज पुलिस बुद्धि शुद्धि यज्ञ का आयोजन किया गया है उम्मीद की जाती है कि उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री तक उनकी यह आवाज पहुंचेगी और ऐसे लापरवाह अधिकारियों के खिलाफ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कार्यवाही करेंगे।
डॉक्टर बी पी त्यागी ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए बताया आज पुलिस यज्ञ में भीड़ इसलिए नहीं है क्योंकि शहर में धारा 144 लगी हुई है और हम कानून व्यवस्था का सम्मान करते हैं और कानून में पूरी आस्था रखते हैं इसलिए हम कानून का पालन करते हुए कम संख्या में यहां पर पहुंचे हैं।

 

पुलिस बुद्धि शुद्धि यज्ञ में महाराणा प्रताप सेना की तरफ से प्रदेश अध्यक्ष प्रितपाल सिंह महानगर अध्यक्ष तरुण रावत आदि उपस्थित थे।

Share This Article
bpcnews.in is one of the fastest-growing Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India-based news and stories
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *