Bpc News Digital

  • अपनी भाषा चुनें

You are Visiters no

815852
हमें फॉलो करें

भाषा चुनें

दिल्ली धमाका मामले पर बोले उन्नाव सांसद साक्षी महाराज

BPC News National Desk
2 Min Read

उन्नाव से बीजेपी सांसद साक्षी महाराज ने दिल्ली के लालकिले के पास हुए धमाके पर गहरी चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि जैसे ही घटना की जानकारी मिली, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह तुरंत घटना स्थल और अस्पताल पहुंचे। सरकार ने इस मामले की सघन जांच शुरू कर दी है। साक्षी महाराज ने कहा कि यह घटना उस समय हुई है जब पूरा देश भारत रत्न लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल के नाम पर एकता यात्रा निकाल रहा है, और ऐसे समय में देश की एकता को तोड़ने की साजिश रची जा रही है। उन्होंने कहा कि सरकार पूरी गंभीरता से जांच कर रही है और जो भी इस घटना के पीछे होगा, किसी को बख्शा नहीं जाएगा — “कड़ी से कड़ी कार्रवाई होगी।”

बिहार में चल रहे चुनावों के सवाल पर उन्होंने कहा कि सुरक्षा सिर्फ बिहार में नहीं, बल्कि पूरे देश में बढ़ा दी गई है। उन्नाव में भी डीएम और एसएसपी खुद निगरानी कर रहे हैं। साक्षी महाराज ने कहा कि यह सरकार बहुत सतर्क है और देश की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता पर है।

“जांच पूरी होने दो, दूध का दूध पानी का पानी हो जाएगा”

विपक्ष द्वारा सुरक्षा को लेकर उठाए गए सवालों पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा कि विपक्ष के समय यानी यूपीए सरकार के दौरान देश में आए दिन सीरियल ब्लास्ट होते थे। अब जांच से पहले किसी पर आरोप लगाना उचित नहीं होगा। उन्होंने कहा कि जांच पूरी होने के बाद दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा। जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।

लालकिले के पास धमाके से साक्षी महाराज चिंतित

बीजेपी सांसद साक्षी महाराज ने कहा कि सरकार पूरी तरह सतर्क है और देश की एकता और सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों को किसी कीमत पर छोड़ा नहीं जाएगा।

Share This Article
bpcnews.in is one of the fastest-growing Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India-based news and stories
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *