Bpc News Digital

  • अपनी भाषा चुनें

You are Visiters no

815847
हमें फॉलो करें

भाषा चुनें

गाजियाबाद: दुहाई में 10 बीघा अवैध कॉलोनी पर चला GDए का बुलडोजर, बाउंड्रीवाल-सड़क-नाली ध्वस्त; विकासकर्ताओं का विरोध बेकार

BPC News National Desk
1 Min Read

गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (GDA) ने अवैध कॉलोनियों के खिलाफ अपनी सख्त मुहिम को और तेज कर दिया है। मंगलवार को दुहाई क्षेत्र में करीब 10 बीघा जमीन पर अनधिकृत रूप से विकसित की जा रही कॉलोनी पर बुलडोजर चलाया गया। GDA वीसी के सख्त निर्देशों पर प्रभारी प्रवर्तन जोन-3 के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई, जिसमें प्लॉटों की बाउंड्रीवाल, सड़कें, नालियां और एक अस्थायी ऑफिस को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया गया।

गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (GDA)

कुल मिलाकर 10 बीघा से अधिक क्षेत्र में फैली इस अवैध कॉलोनी में प्लॉट काटकर बेचने की तैयारी थी। GDA टीम ने सभी अवैध निर्माणों को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया।

गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (GDA)

ध्वस्तीकरण के दौरान स्थानीय विकासकर्ता संजीव चौधरी और उनके सहयोगियों ने भारी विरोध जताया। कुछ लोगों ने बुलडोजर के सामने आने की कोशिश भी की, लेकिन प्राधिकरण पुलिस बल और स्थानीय थाना पुलिस ने उन्हें नियंत्रित कर लिया। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात रहा, जिससे कोई अप्रिय घटना नहीं हुई।

गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (GDA)

वीसी) के सख्त निर्देशों के क्रम में यह कार्रवाई की गई। पिछले कुछ महीनों में GDए ने मधुबन बापूधाम, राजनगर एक्सटेंशन, क्रॉसिंग रिपब्लिक और दुहाई जैसे क्षेत्रों में दर्जनों अवैध कॉलोनियों पर बुलडोजर चलाया है।

Share This Article
bpcnews.in is one of the fastest-growing Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India-based news and stories
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *