Bpc News Digital

  • अपनी भाषा चुनें

You are Visiters no

815891
हमें फॉलो करें

भाषा चुनें

जिला एवं सत्र न्यायालय, गाजियाबाद का आधिकारिक व्हाट्सएप चैनल से जुड़कर लें आवश्यक सूचनाओं का लाभ: जिला एवं सत्र न्यायालय

BPC News National Desk
2 Min Read

गाजियाबाद। जिला एवं सत्र न्यायालय, गाजियाबाद ने न्यायिक व्यवस्था में पारदर्शिता और सुगमता को बढ़ाने की दिशा में एक और कदम बढ़ाते हुए अपना आधिकारिक व्हाट्सएप चैनल शुरू किया है। इस चैनल के माध्यम से नागरिकों, अधिवक्ताओं तथा न्यायालय से जुड़े अन्य व्यक्तियों को न्यायालय से संबंधित महत्वपूर्ण घोषणाएँ, सूचनाएँ एवं नवीनतम अद्यतन जानकारी सीधे उनके मोबाइल पर प्राप्त हो रही हैं। इस सम्बंध में सभी नागरिकों से अपील है कि वे भी इस आधिकारिक व्हाट्सएप चैनल से जुड़ें और न्यायालय से संबंधित महत्वपूर्ण घोषणाएँ, सूचनाएँ एवं नवीनतम अद्यतन जानकारी लेकर उसका लाभ प्राप्त करें।

जिला एवं सत्र न्यायालय, गाजियाबाद के अनुसार, इस चैनल का उद्देश्य केवल सूचनात्मक जानकारी साझा करना है। इसमें किसी भी प्रकार का व्यक्तिगत संवाद या शिकायत निवारण नहीं किया जाएगा। चैनल के माध्यम से न्यायालय की कार्यप्रणाली, अवकाश संबंधी सूचनाएँ, महत्वपूर्ण न्यायिक आदेशों की जानकारी, और अन्य प्रशासनिक घोषणाएँ समय-समय पर साझा की जा रही हैं।

जिला एवं सत्र न्यायालय, गाजियाबाद का कहना है कि इस पहल से जनता को त्वरित सूचना प्राप्त करने में सुविधा होगी और न्यायिक व्यवस्था को अधिक पारदर्शी बनाने में मदद मिलेगी। डिजिटल माध्यम से जानकारी साझा करने की यह पहल न्यायालय के आधुनिकीकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

इस तरह की डिजिटल पहलें न्यायिक तंत्र को आधुनिक तकनीक से जोड़ने के साथ-साथ जनता तक न्यायालय की उपयोगी सूचनाओं को तेजी और पारदर्शी तरीके से पहुँचाने का सशक्त माध्यम बन रही हैं।

Share This Article
bpcnews.in is one of the fastest-growing Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India-based news and stories
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *