Bpc News Digital

  • अपनी भाषा चुनें

You are Visiters no

815847
हमें फॉलो करें

भाषा चुनें

ग़ाज़ियाबाद में बंद मकान में लगी भीषण आग

BPC News National Desk
2 Min Read
लोनी में बंद मकान में लगी भीषण आग

दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू, मकान में रखा सामान जलकर राख।

ग़ाज़ियाबाद में लोनी के निठोरा रोड स्थित अमन गार्डन के पास सोमवार देर रात एक बंद मकान में अचानक आग लग गई। आग लगने की सूचना मिलते ही फायर सर्विस लोनी की टीम हरकत में आई और तुरंत दो फायर यूनिटों को मौके पर रवाना किया गया। घटना स्थल पर पहुंचकर पाया गया कि आग बिजलीघर निठोरा के पास एक बंद मकान में भयानक रूप से फैल चुकी थी।

संकरे रास्तों में फंसे फायर ब्रिगेड वाहन, 12 हौजपाइप फैलाकर की गई पंपिंग

फायर ब्रिगेड टीम को सबसे बड़ी समस्या संकरे और खराब रास्ते की वजह से हुई। घटना स्थल तक वाहन सुचारू रूप से नहीं पहुंच पा रहे थे, जिसके कारण फायरकर्मियों को करीब 12 हौजपाइप फैलाकर मुख्य मोटर फायर इंजन से पंपिंग कर आग बुझाने का प्रयास करना पड़ा। टीम ने बिना समय गंवाए तेजी से काम किया और कई घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया।

इस दुर्घटना में सबसे राहत की बात यह रही कि कोई जनहानि नहीं हुई। स्थानीय लोगों ने भी फायर टीम की मदद की और भीड़ को नियंत्रित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। मौके पर पुलिस टीम भी मौजूद रही और पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए रखी।

मकान मालिक मोहम्मद जमशेद घटना के वक्त मौजूद नहीं थे

आग लगने के बाद जब अग्निशमन विभाग ने जांच की तो पता चला कि यह मकान मोहम्मद जमशेद नाम के व्यक्ति का है, जो घटना के समय मौके पर मौजूद नहीं थे। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। अधिकारियों ने बताया कि प्रारंभिक जांच जारी है और जल्द ही आग की असल वजह साफ हो जाएगी।

Share This Article
bpcnews.in is one of the fastest-growing Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India-based news and stories
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *