Bpc News Digital

  • अपनी भाषा चुनें

You are Visiters no

815889
हमें फॉलो करें

भाषा चुनें

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भगवान पार्श्वनाथ जन्म कल्याणम् व गुफा मंदिर का किया लोकार्पण, दीप प्रज्वलन कर किया कार्यक्रम का शुभारंभ

BPC News National Desk
2 Min Read

गाजियाबाद के तरूणसागरम्, बसंतपुर सेंतली, दिल्ली-मेरठ रोड, मुरादनगर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भगवान पार्श्वनाथ के जन्म कल्याणम् एवं 100 दिवसों में नवनिर्मित पार्श्वनाथ गुफा मंदिर का लोकार्पण किया। इस अवसर पर दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ हुआ। आयोजकों ने मुख्यमंत्री को कमंडल, माला, चित्र भेंट कर एवं पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जैन धर्म के मंत्रों का उच्चारण किया और कहा कि भारत की ऋषि-मुनि परंपरा ही विश्व कल्याण का मूल मार्ग है। उन्होंने कहा कि सुरक्षित, स्वच्छ और सुसभ्य वातावरण ही आध्यात्मिक उन्नयन की नींव है, जिसे पूरे विश्व ने भारत से ही सीखा है।

आदित्यनाथ

विश्व नवकार महामंत्र दिवस और मोदी जी के ‘09 संकल्प’

मुख्यमंत्री योगी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा विश्व नवकार महामंत्र दिवस पर दिए गए 09 संकल्पों को दोहराते हुए कहा कि ये संकल्प समाज को नैतिक और आध्यात्मिक दिशा प्रदान करते हैं, जिनमें शामिल हैं:

  • जल संरक्षण

  • एक पेड़ मां के नाम

  • स्वच्छता मिशन

  • वोकल फॉर लोकल

  • देश दर्शन

  • प्राकृतिक खेती

  • स्वस्थ जीवनशैली

  • योग एवं खेल

  • गरीबों के कल्याण हेतु सेवा भाव

उन्होंने जैन समाज की भूमिका की सराहना करते हुए कहा कि यह समाज इन मूल्यों को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

साधना से आत्मिक उन्नयन का संदेश

मुख्यमंत्री ने मुनि श्री प्रसन्ना जी महाराज की 557 दिनों की कठोर साधना, 496 दिनों के निर्जल उपवास और तपस्या का उल्लेख करते हुए कहा कि यदि मनुष्य संकल्प ले ले तो वह आत्मचिंतन के माध्यम से ब्रह्मांड को अपने भीतर अनुभव कर सकता है।

पौधारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

कार्यक्रम के उपरांत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंदिर परिसर में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया। उन्होंने कहा कि प्रकृति और जीवों के प्रति सेवा भाव से ही श्रेष्ठ समाज का निर्माण होता है।

parshvanath-gufa-mandir-lokarpan-yogi-ghaziabad

कार्यक्रम में उपस्थित प्रमुख लोग:

  • महापौर, नगर निगम गाजियाबाद

  • स्थानीय विधायक

  • भाजपा महानगर अध्यक्ष

  • जैन समाज के वरिष्ठ पदाधिकारी

  • अन्य गणमान्य अतिथि

Share This Article
bpcnews.in is one of the fastest-growing Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India-based news and stories
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *