Bpc News Digital

  • अपनी भाषा चुनें

You are Visiters no

815847
हमें फॉलो करें

भाषा चुनें

डीज़ल छिड़ककर पत्नी को जलाने के आरोपी पति को थराली पुलिस ने धर दबोचा

BPC News National Desk
2 Min Read

चमोली: थराली क्षेत्र में एक महिला को पेट्रोल छिड़ककर आग लगाने के गंभीर मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पति को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, 25 नवंबर 2025 को हरक सिंह, निवासी ग्राम चोटिंग, चमोली थाना थराली पहुंचे और तहरीर दी कि उनकी पत्नी की बहन मंजू देवी को उसके पति प्रताप सिंह पुत्र रूप सिंह, निवासी ग्राम खेता मनमाती द्वारा मामूली विवाद के दौरान घर में रखा डीजल छिड़ककर आग लगा दी गई, जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गई।

तत्काल दर्ज हुआ मुकदमा

तहरीर के आधार पर चमोली थाना थराली में मुकदमा अपराध संख्या 36/25 को धारा 109 भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत तत्काल पंजीकृत किया गया।

विशेष टीम गठित, 24 घंटे में गिरफ्तारी

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस उपाधीक्षक कर्णप्रयाग त्रिवेन्द्र सिंह राणा के पर्यवेक्षण और थानाध्यक्ष थराली विनोद चौरसिया के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई। पुलिस की सक्रियता के चलते आरोपी प्रताप सिंह को दिनांक 26.11.2025 को सफलतापूर्वक गिरफ्तार कर लिया गया।

गिरफ्तार अभियुक्त को आज माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।

चमोली पुलिस टीम ने निभाई अहम भूमिका

इस कार्रवाई में शामिल पुलिस टीम के सदस्य:

  1. विनोद चौरसिया – थानाध्यक्ष, थराली

  2. हे0कां0 दिगम्बर

पुलिस ने स्पष्ट किया है कि महिलाओं के खिलाफ हिंसा के मामलों में किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं बरती जाएगी और दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।

Share This Article
bpcnews.in is one of the fastest-growing Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India-based news and stories
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *