Bpc News Digital

  • अपनी भाषा चुनें

You are Visiters no

814699
हमें फॉलो करें

भाषा चुनें

पुलिस मुठभेड़ में लुटेरा इरफान घायल अवस्था में गिरफ्तार, स्विफ्ट कार, तमंचा और लूट का माल बरामद

BPC News National Desk
4 Min Read

पुलिस कमिश्नरेट गाजियाबाद को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। स्वाट टीम, अपराध शाखा और थाना सिहानीगेट पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में वांछित लुटेरे को पुलिस मुठभेड़ के दौरान घायल अवस्था में गिरफ्तार किया गया।

चेकिंग के दौरान हमदर्द चौराहे पर हुई मुठभेड़

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक लुटेरा लाल रंग की स्विफ्ट कार में क्षेत्र से गुजरने वाला है। सूचना के आधार पर हमदर्द चौराहा (लोहिया नगर चौकी के पास) चेकिंग के दौरान पुलिस टीम ने संदिग्ध स्विफ्ट कार (नंबर UP14FX9845) को रोकने का प्रयास किया।

पुलिस को देखकर कार सवार ने वाहन अनियंत्रित कर पेड़ से टकरा दिया और भागने का प्रयास किया।

पुलिस पर फायरिंग, जवाबी कार्रवाई में लुटेरा घायल

भागते समय आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की, जिसमें एक अपराधी के बाएं पैर में गोली लगी। घायल अवस्था में उसे मौके पर ही पकड़ लिया गया और तुरंत सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
अंधेरे का फायदा उठाकर उसका एक साथी मौके से फरार हो गया।

घायल गिरफ्तार आरोपी की पहचान

गिरफ्तार लुटेरे ने अपना नाम इरफान पुत्र रिजवान (उम्र 20 वर्ष) बताया। वह अंसार विहार, लोनी, गाजियाबाद का निवासी है, जबकि उसका स्थायी पता कस्बा मंगलौर, जनपद हरिद्वार (उत्तराखंड) है।

पूछताछ में इरफान ने बताया कि 23 जनवरी 2026 की रात उसने अपने साथियों के साथ मिलकर फिरोजाबाद के थाना टूण्डला क्षेत्र में ईको कार बुकिंग के बहाने एक व्यक्ति का अपहरण किया था। नशीला पदार्थ पिलाकर उसकी कार, मोबाइल फोन और नकदी लूट ली गई थी।

फरार आरोपी की पहचान, तलाश जारी

घटना में शामिल दूसरे आरोपी का नाम मुस्तफा, निवासी लोनी, गाजियाबाद बताया गया है, जो मुठभेड़ के दौरान फरार हो गया। पुलिस की टीमें उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही हैं।

मुठभेड़ में हुई बरामदगी

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से निम्न सामान बरामद किया है:

  • 01 अवैध देशी तमंचा (.315 बोर)

  • 01 जिन्दा कारतूस (.315 बोर)

  • 02 खोखा कारतूस (.315 बोर)

  • लूट के ₹1,500 नकद

  • 04 मोबाइल फोन

  • लूट में प्रयुक्त लाल रंग की स्विफ्ट कार (UP14FX9845)

आपराधिक इतिहास भी आया सामने

पुलिस जांच में सामने आया कि इरफान पहले भी आपराधिक गतिविधियों में शामिल रहा है। वह उत्तराखंड के थाना मंगलौर से संबंधित मामलों में वांछित था और मुरादाबाद के थाना मझौला क्षेत्र में लूट के एक मामले में जेल जा चुका है।

फिरोजाबाद के थाना टूण्डला में दर्ज मुकदमा संख्या 46/2026 (धारा 123/140(3)/303(2)/317(2) बीएनएस) में भी वह वांछित चल रहा था। इस मामले में उसके दो अन्य साथी पहले ही जेल भेजे जा चुके हैं।

जीरो टॉलरेंस नीति का उदाहरण: पुलिस

पुलिस कमिश्नरेट गाजियाबाद ने इस कार्रवाई को अपराधियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति का सफल उदाहरण बताया है। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि फरार आरोपी मुस्तफा को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Share This Article
bpcnews.in is one of the fastest-growing Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India-based news and stories
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *