Bpc News Digital

  • अपनी भाषा चुनें

You are Visiters no

815049
हमें फॉलो करें

भाषा चुनें

महापौर ने नवमतदाता अभियान हेतु शास्त्री नगर में किया प्रवास

BPC News National Desk
2 Min Read

भाजपा उत्तर प्रदेश की प्रदेश उपाध्यक्ष एवं गाजियाबाद की महापौर सुनीता दयाल ने वार्ड-47 शास्त्री नगर में नवमतदाता अभियान के अंतर्गत प्रवास किया। इस दौरान महापौर के नेतृत्व में 101 नए मतदाताओं के वोट बनवाने के लिए फार्म-6 भरवाए गए तथा संगठन के निर्धारित फॉर्मेट पर सूची तैयार कर जिला प्रशासन को भेजी गई।

अभियान के दौरान स्थानीय नागरिकों को मतदाता पंजीकरण की प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी गई। महापौर सुनीता दयाल ने कहा कि वोट बनवाना और वोट डालना हमारी पहली जिम्मेदारी है। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए हर योग्य व्यक्ति को आगे आकर अपना वोट अवश्य बनवाना चाहिए।

महापौर ने बताया कि मतदाता पंजीकरण की प्रक्रिया ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से की जा सकती है। फार्म-6 भरकर कोई भी पात्र नागरिक अपना नाम मतदाता सूची में जुड़वा सकता है। उन्होंने कहा कि यदि किसी प्रकार की परेशानी आती है तो मंडल अध्यक्ष, पार्षद या पार्टी के अन्य कार्यकर्ताओं से सीधा संपर्क कर समाधान प्राप्त किया जा सकता है।

इस अवसर पर पार्षद अमित त्यागी, वरिष्ठ समाजसेवी विनोद जिंदल, पूर्व महानगर उपाध्यक्ष वेद प्रकाश गर्ग, वरिष्ठ अधिवक्ता आशुतोष श्रीवास्तव, दिनेश चौधरी, रिटायर्ड जज सुभाष सैनी, शिवम जिंदल, पूजा शर्मा, शुभम सिंह सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

नवमतदाता अभियान के माध्यम से शास्त्री नगर क्षेत्र में युवाओं और नए मतदाताओं में जागरूकता बढ़ी है। महापौर के इस प्रयास को लोकतांत्रिक प्रक्रिया को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Share This Article
bpcnews.in is one of the fastest-growing Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India-based news and stories
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *