गाजियाबाद के ट्रांस हिंडन जोन पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस कमिश्नरेट के सात थानों और सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्रवाई में कुल 254 गुमशुदा और चोरी हुए मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। इनकी अनुमानित कीमत करीब 75 लाख रुपये बताई जा रही है।
पुलिस ने सभी मोबाइल उनके असली मालिकों को सुपुर्द कर दिए हैं।
ई-एफआईआर और तकनीकी विश्लेषण से मिली सफलता
पुलिस के अनुसार कार्रवाई ई-एफआईआर पोर्टल और विभिन्न थानों में दर्ज शिकायतों के आधार पर की गई।
-
मोबाइल चोरी
-
स्नैचिंग
-
गुमशुदगी
से जुड़ी शिकायतों का तकनीकी विश्लेषण किया गया।
सर्विलांस और मैनुअल इनपुट की मदद से मोबाइल फोन हरियाणा, बिहार और दिल्ली-एनसीआर सहित कई राज्यों से रिकवर किए गए।
थाना-वार बरामद मोबाइल
-
इंदिरापुरम — 50 मोबाइल
-
कौशांबी — 60 मोबाइल
-
खोड़ा — 32 मोबाइल
-
साहिबाबाद — 21 मोबाइल
-
लिंक रोड — 30 मोबाइल
-
शालीमार गार्डन — 42 मोबाइल
-
टीला मोड़ — 19 मोबाइल
इन थानों का रहा बेहतर प्रदर्शन
रिकवरी प्रतिशत के आधार पर:
-
शालीमार गार्डन थाना — 66%
-
टीला मोड़ थाना — 56%
बेहतर प्रदर्शन करने वाले थानों में शामिल रहे।
लोगों को मिला बड़ा राहत
पुलिस की इस कार्रवाई से मोबाइल चोरी और स्नैचिंग की घटनाओं पर अंकुश लगाने में मदद मिलेगी।
अपने खोए मोबाइल वापस मिलने पर लोगों के चेहरों पर खुशी साफ दिखाई दी।
पुलिस अधिकारियों ने नागरिकों से अपील की है कि मोबाइल गुम होने या चोरी होने पर तुरंत ई-एफआईआर दर्ज कराएं।






