Bpc News Digital

  • अपनी भाषा चुनें

You are Visiters no

816451
हमें फॉलो करें

भाषा चुनें

जिला जाट समाज ने प्रदीप चौधरी को दी बधाई, जताया नेतृत्व का आभार

BPC News National Desk
2 Min Read

गाजियाबाद। जिला जाट समाज के प्रमुख पदाधिकारियों और गणमान्य लोगों ने भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व एवं उत्तर प्रदेश सरकार के निर्णय की सराहना करते हुए गाजियाबाद नगर निगम से नामित पार्षद के रूप में प्रदीप चौधरी की घोषणा पर खुशी जताई।

आवास पर पहुंचकर दी बधाई

जाट समाज के प्रतिनिधि संजय नगर स्थित प्रदीप चौधरी के आवास पर पहुंचे, जहां उन्हें फूलमाला, पटका पहनाकर और मिठाई खिलाकर सम्मानित किया गया।

इस दौरान उपस्थित लोगों ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए बधाई और आशीर्वाद दिया।

कार्यकर्ताओं के सम्मान का बताया उदाहरण

समाज के प्रतिनिधियों ने कहा कि पार्टी के प्रति लंबे समय से सेवा और समर्पण भाव से कार्य करने वाले कार्यकर्ता के रूप में प्रदीप चौधरी का सम्मान होना संगठन को और मजबूत करेगा।

उन्होंने कहा कि यह निर्णय समाज में एक सकारात्मक संदेश देगा और कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाएगा।

विकास को मिलेगी नई गति

उपस्थित लोगों ने विश्वास जताया कि प्रदीप चौधरी के नामांकन से क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी और जनसेवा के कार्यों में तेजी आएगी।

वे लंबे समय से समाज सेवा और संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय रहे हैं।

कार्यक्रम में रहे कई गणमान्य लोग मौजूद

इस अवसर पर जाट समाज के कई प्रमुख लोग उपस्थित रहे, जिनमें चौधरी तेजपाल सिंह, अमरजीत सिंह बीडडी, राजकुमार चौधरी, अजय पाल, अरुण चौधरी भुल्लन, धर्मेंद्र चौधरी, पवन सहलोत, रविंद्र चौधरी, संग्राम सिंह, राजनगर मंडल अध्यक्ष नीरज त्यागी, देशांक चौधरी, इशांक चौधरी, सागर चौधरी और आयुष चौधरी शामिल रहे।

प्रदीप चौधरी ने जताया आभार

अंत में प्रदीप चौधरी ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया और कहा कि वे संगठन और समाज के विश्वास पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे।

उन्होंने जनसेवा को अपना सर्वोच्च लक्ष्य बताते हुए क्षेत्र के विकास के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प दोहराया।

Share This Article
bpcnews.in is one of the fastest-growing Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India-based news and stories
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *