Bpc News Digital

  • अपनी भाषा चुनें

You are Visiters no

817228
हमें फॉलो करें

भाषा चुनें

गणतंत्र दिवस 2025 के अवसर पर जनपद रुद्रप्रयाग में भव्य पुलिस परेड का हुआ आयोजन।

BPC News National Desk
7 Min Read
रुद्रप्रयाग संवाददाता

सम्पर्ण देश 76वां गणतन्त्र दिवस मना रहा है। गणतन्त्र दिवस के शुभ अवसर पर आज दिनांक 26 जनवरी 2025 को जनपद रुद्रप्रयाग पुलिस व जिला प्रशासन के स्तर से जनपद के ऐतिहासिक गुलाब राय मैदान में भव्य पुलिस परेड सहित सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

https://www.youtube.com/@bpcbharat

पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार प्रातःकाल समय 10ः30 बजे परेड का गुलाब राय एलाइनमेंट पर आगमन हुआ, तत्पश्चात समय 10ः40 बजे परेड कमाण्डर द्वारा परेड भार ग्रहण किया गया, समय 10ः50 बजे जनपद के पुलिस अधीक्षक अक्षय प्रह्लाद कोंडे का आगमन हुआ उनके द्वारा परेड का मान प्रणाम ग्रहण किया गया।

Contents
रुद्रप्रयाग संवाददातासम्पर्ण देश 76वां गणतन्त्र दिवस मना रहा है। गणतन्त्र दिवस के शुभ अवसर पर आज दिनांक 26 जनवरी 2025 को जनपद रुद्रप्रयाग पुलिस व जिला प्रशासन के स्तर से जनपद के ऐतिहासिक गुलाब राय मैदान में भव्य पुलिस परेड सहित सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।https://www.youtube.com/@bpcbharat पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार प्रातःकाल समय 10ः30 बजे परेड का गुलाब राय एलाइनमेंट पर आगमन हुआ, तत्पश्चात समय 10ः40 बजे परेड कमाण्डर द्वारा परेड भार ग्रहण किया गया, समय 10ः50 बजे जनपद के पुलिस अधीक्षक अक्षय प्रह्लाद कोंडे का आगमन हुआ उनके द्वारा परेड का मान प्रणाम ग्रहण किया गया।समय 11ः00 बजे जनपद के जिलाधिकारी व आज की परेड के मुख्य अतिथि डॉ0 सौरभ गहरवार का आगमन हुआ उनके द्वारा ध्वजारोहण किया गया। राष्ट्रीय सैल्यूट की कार्यवाही के साथ उपस्थित सम्भ्रान्त जन समुदाय द्वारा राष्ट्रगान गाया गया। इस दौरान फायर सर्विस द्वारा तिरंगे की प्रतिबिम्ब रूपी पानी की बौछार करना आकर्षण का केन्द्र बना रहा। समय 11ः10 बजे मुख्य अतिथि एवं पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग द्वारा परेड का निरीक्षण किया गया। तत्पश्चात समय 11ः15 बजे परेड का मार्च पास्ट हुआ। कदम से कदम मिलाती परेड का आम जनमानस द्वारा करतल ध्वनियों से स्वागत किया गया। परेड में कुल 07 टोलियों ने प्रतिभाग किया। आयोजित हुई भव्य पुलिस परेड के फर्स्ट कमाण्ड पुलिस उपाधीक्षक रुद्रप्रयाग विकास पुण्डीर, द्वितीय कमाण्ड निरीक्षक यातायात श्याम लाल, तृतीय कमाण्ड उपनिरीक्षक यातायात कमल कुमार रहे। प्रथम टोली सशस्त्र पुलिस का नेतृत्व उपनिरीक्षक यातायात सौकार सिंह, द्वितीय टोली सशस्त्र पुलिस का नेतृत्व अपर उपनिरीक्षक इन्द्र सिंह तोमर, नागरिक पुलिस की टोली का नेतृत्व अपर उपनिरीक्षक यशपाल सिंह,नागरिक पुलिस (महिला) की टोली का नेतृत्व उपनिरीक्षक वन्दना अग्रवाल, महिला होमगार्डस की टोली का नेतृत्व साजन कोठियाल, पीआरडी टोली का नेतृत्व बलदेव आर्य, एनसीसी की टोली का नेतृत्व कैडेट कु0 दिया ने किया। इस परेड को रुद्रप्रयाग स्थित 6वीं ग्रेनेडियर भारतीय सेना के बैंड की मधुर धुन ने हवलदार कुशीराम के नेतृत्व में सुशोभित किया गया। परेड के साथ-साथ जनपद रुद्रप्रयाग पुलिस दूरसंचार शाखा, अग्निशमन इकाई, एस0डी0आर0एफ0, आपदा प्रबन्धन एवं डीडीआरएफ रुद्रप्रयाग, रेडक्रास, कृषि, मत्स्य, पशुपालन विभाग, उद्यान विभाग सहित अन्य विभागों द्वारा अपनी विभागीय योजनाओं की झांकी के माध्यम से जानकारी दी गयी। परेड के उपरान्त मुख्य अतिथि जनपद के जिलाधिकारी सौरभ गहरवार ने जनपद वासियों सहित कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों, छात्र-छात्राओं एवं आम जनमानस को गणतंत्र दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि आप सभी भलीभांति भिज्ञ हैं कि, सदियों की गुलामी के उपरान्त हमारा देश सन 15 अगस्त 1947 को आजाद हुआ।देश में सशक्त लोकतंत्र की स्थापना बनाये जाने हेतु संविधान सभा द्वारा 26 नवम्बर 1949 को लोकतांत्रिक गणराज्य के रूप में संविधान का स्वरूप अंगीकार किया गया तथा आज ही के दिन 26 जनवरी 1950 को देश का संविधान लागू किया गया। यद्यपि हमारा देश 15 अगस्त 1947 को स्वतंत्र हो गया था। वरन् वास्तविक संवैधानिक आजादी का मार्ग 26 जनवरी सन 1950 को प्रशस्त हुआ।उन्होंने कहा कि प्रत्येक वर्ष गणतंत्र दिवस के इस पावन पर्व पर प्रत्येक भारतीय के मन में देशभक्ति की लहर और मातृभूमि के प्रति अपार स्नेह भर उठता है। आज का यह गौरवशाली दिन हमें देश के उन ज्ञात-अज्ञात शहीदों के निस्वार्थ बलिदान को प्रमुखता से याद दिलाता है, जिन्होंने आजादी के संघर्ष में अपना सर्वस्व न्यौछावर कर दिया तथा बलिदान दिया था।यह दिवस देश के सभी नागरिकों के लिये स्वतंत्रता, समरसता एवं भाईचारे के आदर्शों के प्रति अपनी आस्था को प्रदर्शित करने का भी एक सुनहरा अवसर है। भारतीय संविधान के अनुसार हमारे देश में सम्पूर्ण प्रभुत्व सम्पन्न लोकतांत्रिक गणराज्य के साथ संसदीय व्यवस्था का स्वरूप स्थापित किया गया है, जिसमें जनता को बहुमत देने का बहुमूल्य अधिकार प्रदत्त है।केन्द्र तथा राज्य सरकारों की विभिन्न संस्थाएं, कार्यपालिका तथा न्यायपालिका के स्वरूप में अपने-अपने दायित्वों का निर्वहन करती है। हमारा संविधान अपने आप में एक मजबूत एवं जीवंत दस्तावेज है। उन्होंने कहा कि आज पूरे जनमानस को संविधान प्रदत्त मूल अधिकारों एवं कर्तव्यों के संवैधानिक मूल्यों सर्वधर्म समभाव एवं निरंतर बदलते वैश्विक परिदृश्य में अपने कर्तव्यों के प्रति जागरुक रहना नितान्त आवश्यक है। मुख्य अतिथि के सम्बोधन के उपरान्त सभी परेड कमाण्डर्स व टोली कमाण्डर्स ने मुख्य अतिथि को अपना परिचय दिया गया तथा परेड मार्च ऑफ की कार्यवाही हुई। मुख्य अतिथि जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग व पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग ने परेड के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर महिला होमगार्ड्स की टोली, सशस्त्र पुलिस की टोली व आर्मी बैंड की टुकड़ी को नगद पारितोषिक देकर सम्मानित किया गया। परेड अवधि में सम्पूर्ण गुलाबराय मैदान में उपस्थित दर्शक दीर्घा में बैठा हर एक व्यक्ति देशभक्ति की भावना से ओतप्रोत रहा तथा करतल ध्वनि से परेड की हौसला अफजाई की गई। परेड कार्यवाही के उपरान्त मुख्य अतिथि द्वारा जनपद के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं देशभक्ति की सुंदर प्रस्तुति दी गई। जिसमें उपस्थित जनमानस ने कार्यक्रमों की सराहना की गई।कार्यक्रम में प्रतिभाग करने वाले स्कूलों में जीजीआईसी रुद्रप्रयाग, ख्रीष्ट ज्योति अकादमी, अनूप नेगी पब्लिक स्कूल, सरस्वती विद्या मंदिर बेलनी, राजकीय इंटर कॉलेज, गणेश विद्या मंदिर, सरस्वती शिशु मंदिर, गुरु रामराय आदि स्कूलों के छात्र-छात्राओं तथा पुलिस विभाग से मुख्य आरक्षी मनमोहन सिंह द्वारा कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। कार्यक्रम के दौरान मंच संचालन पुलिस विभाग से Narendra Singh Rawat तथा सेवा योजन विभाग से किशन रावत द्वारा किया गया। आयोजित हुए कार्यक्रम के अवसर पर जनपद न्यायाधीश सहदेव सिंह, मुख्य विकास अधिकारी डॉ. जीएस खाती, अपर जिलाधिकारी श्याम सिंह राणा, जिला विकास अधिकारी अनीता पंवार, उप जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग आशीष घिल्डियाल, पुलिस उपाधीक्षक विकास पुंडीर, मुख्य शिक्षा अधिकारी प्रवेंद्र कुमार बिष्ट, वरिष्ठ कोषाधिकारी चंद्रप्रकाश सती, सहित जिला स्तरीय अधिकारी, जनप्रतिनिधि, एनसीसी कैडेट, विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राएं एवं शिक्षक-शिक्षिकाएं, क्षेत्रीय जनता एवं गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

समय 11ः00 बजे जनपद के जिलाधिकारी व आज की परेड के मुख्य अतिथि डॉ0 सौरभ गहरवार का आगमन हुआ उनके द्वारा ध्वजारोहण किया गया। राष्ट्रीय सैल्यूट की कार्यवाही के साथ उपस्थित सम्भ्रान्त जन समुदाय द्वारा राष्ट्रगान गाया गया। इस दौरान फायर सर्विस द्वारा तिरंगे की प्रतिबिम्ब रूपी पानी की बौछार करना आकर्षण का केन्द्र बना रहा।

समय 11ः10 बजे मुख्य अतिथि एवं पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग द्वारा परेड का निरीक्षण किया गया। तत्पश्चात समय 11ः15 बजे परेड का मार्च पास्ट हुआ। कदम से कदम मिलाती परेड का आम जनमानस द्वारा करतल ध्वनियों से स्वागत किया गया। परेड में कुल 07 टोलियों ने प्रतिभाग किया।


आयोजित हुई भव्य पुलिस परेड के फर्स्ट कमाण्ड पुलिस उपाधीक्षक रुद्रप्रयाग विकास पुण्डीर, द्वितीय कमाण्ड निरीक्षक यातायात श्याम लाल, तृतीय कमाण्ड उपनिरीक्षक यातायात कमल कुमार रहे। प्रथम टोली सशस्त्र पुलिस का नेतृत्व उपनिरीक्षक यातायात सौकार सिंह, द्वितीय टोली सशस्त्र पुलिस का नेतृत्व अपर उपनिरीक्षक इन्द्र सिंह तोमर, नागरिक पुलिस की टोली का नेतृत्व अपर उपनिरीक्षक यशपाल सिंह,

नागरिक पुलिस (महिला) की टोली का नेतृत्व उपनिरीक्षक वन्दना अग्रवाल, महिला होमगार्डस की टोली का नेतृत्व साजन कोठियाल, पीआरडी टोली का नेतृत्व बलदेव आर्य, एनसीसी की टोली का नेतृत्व कैडेट कु0 दिया ने किया। इस परेड को रुद्रप्रयाग स्थित 6वीं ग्रेनेडियर भारतीय सेना के बैंड की मधुर धुन ने हवलदार कुशीराम के नेतृत्व में सुशोभित किया गया।

परेड के साथ-साथ जनपद रुद्रप्रयाग पुलिस दूरसंचार शाखा, अग्निशमन इकाई, एस0डी0आर0एफ0, आपदा प्रबन्धन एवं डीडीआरएफ रुद्रप्रयाग, रेडक्रास, कृषि, मत्स्य, पशुपालन विभाग, उद्यान विभाग सहित अन्य विभागों द्वारा अपनी विभागीय योजनाओं की झांकी के माध्यम से जानकारी दी गयी।

परेड के उपरान्त मुख्य अतिथि जनपद के जिलाधिकारी सौरभ गहरवार ने जनपद वासियों सहित कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों, छात्र-छात्राओं एवं आम जनमानस को गणतंत्र दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि आप सभी भलीभांति भिज्ञ हैं कि, सदियों की गुलामी के उपरान्त हमारा देश सन 15 अगस्त 1947 को आजाद हुआ।

देश में सशक्त लोकतंत्र की स्थापना बनाये जाने हेतु संविधान सभा द्वारा 26 नवम्बर 1949 को लोकतांत्रिक गणराज्य के रूप में संविधान का स्वरूप अंगीकार किया गया तथा आज ही के दिन 26 जनवरी 1950 को देश का संविधान लागू किया गया। यद्यपि हमारा देश 15 अगस्त 1947 को स्वतंत्र हो गया था। वरन् वास्तविक संवैधानिक आजादी का मार्ग 26 जनवरी सन 1950 को प्रशस्त हुआ।

उन्होंने कहा कि प्रत्येक वर्ष गणतंत्र दिवस के इस पावन पर्व पर प्रत्येक भारतीय के मन में देशभक्ति की लहर और मातृभूमि के प्रति अपार स्नेह भर उठता है। आज का यह गौरवशाली दिन हमें देश के उन ज्ञात-अज्ञात शहीदों के निस्वार्थ बलिदान को प्रमुखता से याद दिलाता है, जिन्होंने आजादी के संघर्ष में अपना सर्वस्व न्यौछावर कर दिया तथा बलिदान दिया था।

यह दिवस देश के सभी नागरिकों के लिये स्वतंत्रता, समरसता एवं भाईचारे के आदर्शों के प्रति अपनी आस्था को प्रदर्शित करने का भी एक सुनहरा अवसर है। भारतीय संविधान के अनुसार हमारे देश में सम्पूर्ण प्रभुत्व सम्पन्न लोकतांत्रिक गणराज्य के साथ संसदीय व्यवस्था का स्वरूप स्थापित किया गया है, जिसमें जनता को बहुमत देने का बहुमूल्य अधिकार प्रदत्त है।

केन्द्र तथा राज्य सरकारों की विभिन्न संस्थाएं, कार्यपालिका तथा न्यायपालिका के स्वरूप में अपने-अपने दायित्वों का निर्वहन करती है। हमारा संविधान अपने आप में एक मजबूत एवं जीवंत दस्तावेज है। उन्होंने कहा कि आज पूरे जनमानस को संविधान प्रदत्त मूल अधिकारों एवं कर्तव्यों के संवैधानिक मूल्यों सर्वधर्म समभाव एवं निरंतर बदलते वैश्विक परिदृश्य में अपने कर्तव्यों के प्रति जागरुक रहना नितान्त आवश्यक है।


मुख्य अतिथि के सम्बोधन के उपरान्त सभी परेड कमाण्डर्स व टोली कमाण्डर्स ने मुख्य अतिथि को अपना परिचय दिया गया तथा परेड मार्च ऑफ की कार्यवाही हुई।
मुख्य अतिथि जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग व पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग ने परेड के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर महिला होमगार्ड्स की टोली, सशस्त्र पुलिस की टोली व आर्मी बैंड की टुकड़ी को नगद पारितोषिक देकर सम्मानित किया गया।

परेड अवधि में सम्पूर्ण गुलाबराय मैदान में उपस्थित दर्शक दीर्घा में बैठा हर एक व्यक्ति देशभक्ति की भावना से ओतप्रोत रहा तथा करतल ध्वनि से परेड की हौसला अफजाई की गई।

परेड कार्यवाही के उपरान्त मुख्य अतिथि द्वारा जनपद के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं देशभक्ति की सुंदर प्रस्तुति दी गई। जिसमें उपस्थित जनमानस ने कार्यक्रमों की सराहना की गई।

कार्यक्रम में प्रतिभाग करने वाले स्कूलों में जीजीआईसी रुद्रप्रयाग, ख्रीष्ट ज्योति अकादमी, अनूप नेगी पब्लिक स्कूल, सरस्वती विद्या मंदिर बेलनी, राजकीय इंटर कॉलेज, गणेश विद्या मंदिर, सरस्वती शिशु मंदिर, गुरु रामराय आदि स्कूलों के छात्र-छात्राओं तथा पुलिस विभाग से मुख्य आरक्षी मनमोहन सिंह द्वारा कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। कार्यक्रम के दौरान मंच संचालन पुलिस विभाग से Narendra Singh Rawat तथा सेवा योजन विभाग से किशन रावत द्वारा किया गया।

आयोजित हुए कार्यक्रम के अवसर पर जनपद न्यायाधीश सहदेव सिंह, मुख्य विकास अधिकारी डॉ. जीएस खाती, अपर जिलाधिकारी श्याम सिंह राणा, जिला विकास अधिकारी अनीता पंवार, उप जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग आशीष घिल्डियाल, पुलिस उपाधीक्षक विकास पुंडीर, मुख्य शिक्षा अधिकारी प्रवेंद्र कुमार बिष्ट, वरिष्ठ कोषाधिकारी चंद्रप्रकाश सती, सहित जिला स्तरीय अधिकारी, जनप्रतिनिधि, एनसीसी कैडेट, विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राएं एवं शिक्षक-शिक्षिकाएं, क्षेत्रीय जनता एवं गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

Share This Article
bpcnews.in is one of the fastest-growing Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India-based news and stories
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *