Bpc News Digital

  • अपनी भाषा चुनें

You are Visiters no

815842
हमें फॉलो करें

भाषा चुनें

जनपद मुजफ्फरनगर से एक और आत्मदाह का मामला सामने आया है

BPC News National Desk
3 Min Read
जनपद मुजफ्फरनगर से एक और आत्मदाह का मामला सामने आया है

मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना के गांव हुसैनपुर में एक अनस नाम के युवक ने बुधवार को पुलिस से परेशान होकर खुद पर पेट्रोल छिड़क कर आग लगा ली गंभीर हालत में युवक को पहले बुढ़ाना अस्पताल ले जाया गया वह ज्यादा हालत खराब होने के चलते बुढाना से युवक को मुजफ्फरनगर जिला अस्पताल रेफर किया गया लेकिन युवक की ज्यादा हालत गंभीर होने के चलते युवक को मुजफ्फरनगर से दिल्ली के सफदरगंज अस्पताल रेफर किया गया जिसकी हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है

सोशल मीडिया पर वायरल युवक का वीडियो

घायल अवस्था में ही युवक का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है जिसमें अनस नाम का युवक बुढाना कोतवाली पुलिस पर गंभीर आरोप लगा रहा है अनस का आरोप है कि पुलिस कर्मियों के द्वारा उससे 500000 रुपए की रिश्वत की डिमांड की गई थी

अनस का यह भी कहना है कि उसे पुलिस के द्वारा पहले फट्टे से पीटा गया और यह कहा गया कि तेरे पैर में गोली मारेंगे, अनस ने आरोप लगाते हुए कहा कि पुलिस ने मुझे ₹50000 लेकर छोड़ा था।

वायरल वीडियो में युवक साफ-साफ कहता नजर आ रहा है कि बुढ़ाना थाना की पुलिस ने मेरी जिंदगी बर्बाद कर दी है पुलिस ने मेरे बहुत फट्टे बजाए हैं

वायरल वीडियो का पुलिस ने लिया संज्ञान

मामले की गंभीरता को देखते हुए मुजफ्फरनगर एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने पूरे मामले की विभागीय जांच एसपी ग्रामीण आदित्य बंसल को सौंप दी है

एसपी ग्रामीण आदित्य बंसल ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि अनस का इलाज दिल्ली में चल रहा है और हर संभव है कोऑर्डिनेशन किया जा रहा है वायरल वीडियो और उसमें लगे आरोपों को उन्होंने गंभीर बताते हुए कहा है कि एसएसपी सर द्वारा एक विभागीय जांच मेरे को सौंप दी गई है जिसमें निष्पक्षता पूर्वक सभी तथ्य को गंभीरता पूर्वक जांच की जाएगी और यदि कोई भी कर्मी किसी भी प्रकार से दोषी सामने आता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

बड़ा सवाल यह है कि पुलिस से प्रताड़ित होकर आखिर युवा आत्मदाह करने पर क्यों हो रहे मजबूर

कुछ दिन पूर्व बुढ़ाना से एक मामला और ऐसे ही सामने आया था जिसमें एक छात्र के द्वारा कॉलेज के प्रिंसिपल वह पुलिस से प्रताड़ित होकर आत्मदाह कर लिया था जिसमें उसकी मौत हो गई थी वह मामला अभी ठंड भी नहीं हुआ कि बुढाना क्षेत्र में पुलिस से प्रताड़ित होकर एक युवक ने फिर आत्मदाह कर लिया जिसकी हालत नाजुक बनी हुई है आखिर युवक पुलिस से परेशान होकर क्यों कर रहे आत्मदाह, पुलिस से प्रताड़ित युवकों के लिए क्या आखिरी समाधान आत्मदाह ही बचा है

Share This Article
bpcnews.in is one of the fastest-growing Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India-based news and stories
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *