Bpc News Digital

  • अपनी भाषा चुनें

You are Visiters no

814697
हमें फॉलो करें

भाषा चुनें

मुजफ्फरनगर में बड़ा हादसा: जानसठ फ्लाईओवर के नीचे खड़ी कार को डंपर ने मारी टक्कर, तीन घायल

BPC News National Desk
2 Min Read

मुजफ्फरनगर नई मंडी कोतवाली क्षेत्र में जानसठ फ्लाईओवर के नीचे एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। सड़क किनारे खड़ी कार को पीछे से तेज रफ्तार डंपर ने जोरदार टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में पूर्व जिला बार संघ अध्यक्ष अनिल जिंदल की पत्नी समेत तीन लोग घायल हो गए।

सिपाही से बात कर रहे थे, तभी पीछे से आया डंपर

जानकारी के अनुसार सिविल लाइंस साउथ क्षेत्र निवासी वरिष्ठ अधिवक्ता अनिल जिंदल अपनी पत्नी ममता, साढ़ू अरविंद कुमार और साली छाया के साथ कार से हल्दौर गए थे। वापसी के दौरान जानसठ फ्लाईओवर के नीचे उन्हें एक सिपाही ने रोक लिया था। कार खड़ी कर बातचीत के दौरान अचानक पीछे से आए डंपर ने जोरदार टक्कर मार दी।

बाइक सवार दंपति भी चपेट में आए

डंपर की टक्कर से कार आगे बढ़ते हुए एक बाइक सवार दंपति से जा टकराई और फिर ट्रैक्टर-ट्रॉली में घुस गई। हादसे में बाइक सवार इकरार पुत्र रियासत और उनकी पत्नी, निवासी दधेडू लुहारी थाना चरथावल भी घायल हो गए।

कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त, मौके पर लगा जाम

हादसे में कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई, जिससे कुछ समय के लिए यातायात जाम हो गया। पुलिस ने घायलों को निजी अस्पताल भिजवाया और बाद में सभी को उपचार के बाद घर भेज दिया।

अधिवक्ताओं में रोष, घर पहुंचे कई वरिष्ठ वकील

हादसे की सूचना मिलते ही जिला निवर्तमान अध्यक्ष ठा. कुंवर पाल सिंह, पूर्व अध्यक्ष जितेंद्र कुमार समेत बड़ी संख्या में अधिवक्ता अनिल जिंदल के आवास पर पहुंचे और घटना पर नाराजगी जताई।

Share This Article
bpcnews.in is one of the fastest-growing Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India-based news and stories
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *