Bpc News Digital

  • अपनी भाषा चुनें

You are Visiters no

815855
हमें फॉलो करें

भाषा चुनें

BPC न्यूज़-:आखिर क्यों दिया बीजेपी के 10 सांसदों ने अपनी सांसद सदस्यता से इस्तीफा

BPC News National Desk
2 Min Read

BPC न्यूज़-:आखिर क्यों दिया बीजेपी के 10 सांसदों ने अपनी सांसद सदस्यता से इस्तीफा


नई दिल्ली : बीजेपी नेता किरोड़ी लाल मीणा ने राज्यसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। इसके साथ ही राजस्थान विधानसभा चुनाव जीतने वाले लोकसभा सांसदों ने भी इस्तीफा दिया है। बता दें कि इस बार भाजपा ने विधानसभा चुनाव में कई सांसदों को चुनाव लड़ने के लिए मैदान में उतारा था।

राज्य विधानसभा चुनाव जीतने वाले सभी 10 भाजपा सांसदों ने संसद की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया।

जेपी नड्डा और प्रधानमंत्री मोदी के साथ बैठक के बाद यह फैसला लिया गया। इन सभी सांसदों ने अपना इस्तीफा लोकसभा स्पीकर को सौंप दिया है।

वही इसी बीच दो मंत्रियों नरेंद्र सिंह तोमर और प्रह्लाद सिंह पटेल ने मंत्रिपरिषद से भी इस्तीफा दे दिया है।

अभी तक प्रह्लाद सिंह पटेल, जल शक्ति राज्य मंत्री और नरेंद्र सिंह तोमर केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण, खाद्य प्रसंस्करण उद्योग, ग्रामीण विकास एवं पंचायती राजमंत्री का पदभार संभाल रहे थे। दोनों अपना इस्तीफा प्रधानमंत्री को भेजेंगे।

मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर से विधायक का चुनाव जीतने वाले केंद्रीय मंत्री और बीजेपी नेता प्रह्लाद सिंह पटेल ने कहा–मैं जल्द ही कैबिनेट मंत्री पद से इस्तीफा दे दूंगा.

मध्य प्रदेश से नरेंद्र सिंह तोमर, प्रह्लाद सिंह पटेल, राकेश सिंह, उदय प्रताप,
रीति पाठक,
छत्तीसगढ़ से अरुण साव,
गोमती साई, राजस्थान से
राज्यवर्धन सिंह राठौड़,
दीया कुमारी, किरोड़ी लाल मीना,
अब तक कुल 10 सांसद इस्तीफा दे चुके हैं।

वही दो अन्य सांसद बाबा बालकनाथ और रेणुका सिंह ने अभी इस्तीफा नही दिया है. बीजेपी सूत्र ने जानकारी दी कि पीएम लोकसभा अध्यक्ष और राज्यसभा सभापति से मुलाकात के दौरान बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने इन सांसदों के प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व किया।

TAGGED: , ,
Share This Article
bpcnews.in is one of the fastest-growing Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India-based news and stories
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *