Bpc News Digital

  • अपनी भाषा चुनें

You are Visiters no

817225
हमें फॉलो करें

भाषा चुनें

BPC न्यूज़ ब्यूरो -: “चुनावी सीजन में मोदी सरकार एक बार फिर से जनता के लिए तिजोरी खोलने की तैयारी कर रही है”, पेट्रोल-डीज़ल की कीमत में जल्द कटौती संभव – सूत्र

BPC News National Desk
3 Min Read
BPC न्यूज़ ब्यूरो (पेट्रोल के दाम में कटौती संभव)

BPC न्यूज़ ब्यूरो -: पेट्रोल-डीज़ल की कीमत में जल्द कटौती संभव – सूत्र

 

“लगभग ₹8 से ₹10 रूपये प्रति लीटर तक कटौती संभव, कीमत कम करने पर सरकार ने किया मसौदा तैयार”

 

“चुनावी सीजन में मोदी सरकार एक बार फिर से जनता के लिए तिजोरी खोलने की तैयारी कर रही है”

 

2023 साल के खत्म होने से पहले हो सकती है नयी कीमतों की घोषणा।

 

2024 के लोकसभा चुनाव से ठीक पहले पेट्रोल डीजल के भाव में ₹10 प्रति लीटर की कटौती की जा सकती है,

इस बारे में वित्त मंत्रालय आखिरी मंजूरी का इंतजार कर रहा है।

 

पिछले कुछ दिनों से अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के भाव में नरमी है जिससे भारत में ईंधन के भाव घटाने में मदद मिलने की उम्मीद है.।

 

केंद्रीय वित्त मंत्रालय पेट्रोल-डीजल के भाव में जल्द कटौती करने की योजना बना रही है।

 

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के भाव इस समय 70 से 80 डॉलर प्रति बैरल के लेवल पर हैं।

 

प्रधानमंत्री कार्यालय कच्चे तेल के भाव में नरमी की वजह से पेट्रोल- डीजल के भाव में कमी करना चाहता है।

 

देश की राजनीति में चुनावी रंग साफ दिखने लगा है। भाजपा ने हाल ही में संपन्न चार बड़े राज्यों में से तीन राज्यों में विजय हासिल कर ली है।

 

इसके बावजूद विपक्ष की तरफ से महंगाई को मुद्दा बनाने की कोशिश जारी है। ऐसे में पेट्रोलियम सेक्टर में तस्वीर बन रही है।

 

देश में पेट्रोल व डीजल की कीमतों में कमी की जा सकती है।

 

भारत दुनिया के प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में इकलौता देश है,

 

जहां पेट्रोल व डीजल की खुदरा कीमतों में 22 मई, 2022 के बाद से कोई बदलाव नहीं हुआ है,

 

तब केंद्र सरकार ने केंद्रीय उत्पाद शुल्क में कटौती की थी।

नियमों के आधार पर अभी भी तेल कंपनियों को रोजाना इन उत्पादों की कीमतें तय करने का अधिकार है,

लेकिन इन्होंने इस अधिकार का इस्तेमाल 06 अप्रैल, 2022 के बाद नहीं किया है।

Share This Article
bpcnews.in is one of the fastest-growing Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India-based news and stories
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *