Bpc News Digital

  • अपनी भाषा चुनें

You are Visiters no

817225
हमें फॉलो करें

भाषा चुनें

BPC न्यूज़- ब्यूरो यौन शोषण का आरोपी ए०टी०एस० ए०एस०पी० राहुल श्रीवास्तव हुआ सस्पेंड

BPC News National Desk
2 Min Read
BPC न्यूज़ ब्यूरो

BPC न्यूज़ ब्यूरो- यौन शोषण का आरोपी ए०टी०एस० ए०एस०पी० राहुल श्रीवास्तव हुआ सस्पेंड निलंबन के बाद राष्ट्रवादी जन सत्ता दल ने की गिरफ्तारी की मांग।

 

गाजियाबाद : हाल ही में एक महिला ने यू०पी० एस०टी०एस० मैं तैनात राहुल श्रीवास्तव पर यौन शोषण करने का आरोप लगाया था जिसको लेकर राष्ट्रवादी जनसत्ता दल पार्टी ने उस महिला का साथ देते हुए पुलिस प्रशासन से मांग की थी की राहुल श्रीवास्तव पर सख्त कार्रवाई करें नहीं तो राष्ट्रवादी जनसत्ता दल पार्टी पुलिस मुख्यालय का घेराव करेगी।

 

 

अब जाकर राष्ट्रवादी जनसत्ता दल पार्टी की मेहनत रंग लाई और आरोपी राहुल श्रीवास्तव को सस्पेंड कर दिया गया है

 

 

“राष्ट्रवादी जनसत्ता दल पार्टी ने की राहुल श्रीवास्तव को तत्काल गिरफ्तार करने की मांग”

 

 

वही इस मामले में अब राष्ट्रवादी जन सत्ता दल ने यू०पी० एस०टी०एस० के ए०एस०पी० राहुल श्रीवास्तव के सस्पेंशन के बाद तत्काल गिरफ्तारी की मांग की है। राहुल श्रीवास्तव पर यू०पी०एस०सी० की तैयारी कर रही युवती का होटल बुलाकर योन शोषण करने का आरोप है।

 

 

इसको लेकर पार्टी के चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रभारी डॉ० बी०पी० त्यागी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की और बताया के इस मामले पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीकांत त्यागी के दखल के बाद एफआईआर दर्ज की गई थी। फरवरी 2024 को लखनऊ पुलिस हैडक्वाटर का घेराव करने की अपील की थी। इस दौरान आरोपी ने लखनऊ हाई कोर्ट से स्थगन आदेश ले लिया था। मगर अब केस 12/02/2024 को उन्हें विभाग ने सस्पेंड कर दिया।

 

डॉ. त्यागी ने कहा कि हमारा दल माननीय हाई कोर्ट के ऑर्डर का सम्मान करता है। लेकिन आरोपी ए०एस०पी० की गिरफ्तारी की जानी चाहिए। ताकि मामले में कोई छेड़खानी ना कि जा सके। उन्होंने पीड़िता को सिक्योरिटी दी जाने,पीड़िता को लीगल सपोर्ट दी जाने,

 

 

राहुल श्रीवास्तव को गिरफ़्तार करके जेल भेजने की मांग की है। डॉ. बी.पी त्यागी ने कहा कि जब तक पीड़िता को न्याय नहीं मिलता तब तक उनकी पार्टी आंदोलन जारी रखेगी।

Share This Article
bpcnews.in is one of the fastest-growing Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India-based news and stories
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *