Bpc News Digital

  • अपनी भाषा चुनें

You are Visiters no

817231
हमें फॉलो करें

भाषा चुनें

BPC न्यूज़ ब्यूरो – भाजपा कार्यशाला गांव चलो बूथ चलो भाजपा कार्यशाला में जीत का बनाया ताना बाना।

BPC News National Desk
4 Min Read
BPC न्यूज़ ब्यूरो गाज़ियाबाद

BPC न्यूज़ ब्यूरो – भाजपा कार्यशाला गांव चलो बूथ चलो भाजपा कार्यशाला में जीत का बनाया ताना बाना।

Contents
BPC न्यूज़ ब्यूरो – भाजपा कार्यशाला गांव चलो बूथ चलो भाजपा कार्यशाला में जीत का बनाया ताना बाना। गाजियाबाद : भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रदेश भर में चलाए जा रहे गांव चलो बूथ चलो अभियान के तहत गाजियाबाद महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा के नेतृत्व में महानगर की कार्यशाला का आयोजन पटेल नगर स्थित एक बैंकट हॉल में किया गया। कार्यशाला को पार्टी के क्षेत्रीय अध्यक्ष सतेन्द्र सिसौदिया ने मुख्य वक्ता के रूप में संबोधित किया। उन्होंने कहा कि इस अभियान का लक्ष्य हर बूथ के मतदाताओं तक पहुंचना है। तभी इस अभियान का नाम गांव चलो बूथ चलो अभियान है। हमें बूथ पर केंद्र सरकार प्रदेश सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं को भली भांति हृदयसात कर घर घर जाकर अबकी बार 400 पार के नारे को साकार करते हुए लोकसभा के महासमर को जीतने के लिए हर कार्यकर्त्ता को उतरना है। अभी हाल ही में जिस प्रकार विधानसभा चुनाव में कार्यकर्ता हर बूथ पर जीत का लक्ष्य लेकर मैदान में उतरे थे और सभी ने चुनाव जीतने के लिए टीम भावना के साथ कड़ी मेहनत भी की। उन्होने कहा कि केंद्र व राज्य सरकारों की जनहितेषी योजनाओं से लोगों के जीवन में बदलाव आए है। दुनिया के लोकप्रिय नेता देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की कुशल रणनीति का ही परिणाम है कि विधानसभा चुनाव में हमें ऐतिहासिक जीत मिली थी। अब हमे लोकसभा चुनाव 2024 के मिशन में जुट कर महान जीत के लिए जुट जाना है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली भारतीय जनता पार्टी की सरकार के द्वारा विगत 10 वर्षों में गरीब कल्याण, महिला सशक्तिकरण, अन्तर्वाह्य सुरक्षा, सांस्कृतिक उत्थान एवं विश्व में भारत के गौरव में वृद्धि सहित विकास के सभी आयामों पर अतुलनीय कार्य हुआ है। भारतीय जनता पार्टी की गरीब कल्याण के प्रति विकास दृष्टि एवं अपनी सरकारों के द्वारा संपन्न हुए विकास कार्यों को जन-जन तक ले जाकर, जनता का विश्वास अर्जित करते हुए 2024 के लोकसभा चुनाव में पुनः समर्थन जुटाना है। उपरोक्त कार्य की सिद्धि के लिए पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा और प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी के दिशा निर्देशन में गाँव चलो बूथ चलो अभियान का निर्णय हुआ है। जिसमें 7 लाख गाँव एवं नगरों के सभी बूथों पर एक कार्यकर्ता को 24 घंटे का समय लगाना है। यह अभियान अपने पूर्ण योजना स्वरूप में 11 फ़रवरी पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्य तिथि तक चलेगा। प्रवासी के करणीय बिन्दुओं पर चर्चा करते हुए बताया गया कि प्रवासी 24 घंटे आबंटित बूथ पर ही रहेंगे। वे अपने साथ बूथ समितियां, पन्ना प्रमुखों की सूची को अपडेट करते हुए मंडल स्तरीय कार्यशाला में उपस्थित रहेंगे। इस कार्यक्रम में लोकसभा संयोजक अजय शर्मा, पूर्व महापोर आशु वर्मा, पृथ्वी सिंह, प्रशान्त चौधरी, अमर दत्त शर्मा, वीरेश्वर त्यागी आदि मौजुद रहे। कार्यक्रम संयोजक बॉबी त्यागी मौजूद रहे।

गाजियाबाद : भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रदेश भर में चलाए जा रहे गांव चलो बूथ चलो अभियान के तहत गाजियाबाद महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा के नेतृत्व में महानगर की कार्यशाला का आयोजन पटेल नगर स्थित एक बैंकट हॉल में किया गया।

कार्यशाला को पार्टी के क्षेत्रीय अध्यक्ष सतेन्द्र सिसौदिया ने मुख्य वक्ता के रूप में संबोधित किया। उन्होंने कहा कि इस अभियान का लक्ष्य हर बूथ के मतदाताओं तक पहुंचना है। तभी इस अभियान का नाम गांव चलो बूथ चलो अभियान है।

हमें बूथ पर केंद्र सरकार प्रदेश सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं को भली भांति हृदयसात कर घर घर जाकर अबकी बार 400 पार के नारे को साकार करते हुए लोकसभा के महासमर को जीतने के लिए हर कार्यकर्त्ता को उतरना है।

अभी हाल ही में जिस प्रकार विधानसभा चुनाव में कार्यकर्ता हर बूथ पर जीत का लक्ष्य लेकर मैदान में उतरे थे और सभी ने चुनाव जीतने के लिए टीम भावना के साथ कड़ी मेहनत भी की। उन्होने कहा कि केंद्र व राज्य सरकारों की जनहितेषी योजनाओं से लोगों के जीवन में बदलाव आए है।

दुनिया के लोकप्रिय नेता देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की कुशल रणनीति का ही परिणाम है कि विधानसभा चुनाव में हमें ऐतिहासिक जीत मिली थी। अब हमे लोकसभा चुनाव 2024 के मिशन में जुट कर महान जीत के लिए जुट जाना है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली भारतीय जनता पार्टी की सरकार के द्वारा विगत 10 वर्षों में गरीब कल्याण, महिला सशक्तिकरण, अन्तर्वाह्य सुरक्षा, सांस्कृतिक उत्थान एवं विश्व में भारत के गौरव में वृद्धि सहित विकास के सभी आयामों पर अतुलनीय कार्य हुआ है।

 

भारतीय जनता पार्टी की गरीब कल्याण के प्रति विकास दृष्टि एवं अपनी सरकारों के द्वारा संपन्न हुए विकास कार्यों को जन-जन तक ले जाकर, जनता का विश्वास अर्जित करते हुए 2024 के लोकसभा चुनाव में पुनः समर्थन जुटाना है।

उपरोक्त कार्य की सिद्धि के लिए पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा और प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी के दिशा निर्देशन में गाँव चलो बूथ चलो अभियान का निर्णय हुआ है। जिसमें 7 लाख गाँव एवं नगरों के सभी बूथों पर एक कार्यकर्ता को 24 घंटे का समय लगाना है।

यह अभियान अपने पूर्ण योजना स्वरूप में 11 फ़रवरी पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्य तिथि तक चलेगा। प्रवासी के करणीय बिन्दुओं पर चर्चा करते हुए बताया गया कि प्रवासी 24 घंटे आबंटित बूथ पर ही रहेंगे। वे अपने साथ बूथ समितियां, पन्ना प्रमुखों की सूची को अपडेट करते हुए मंडल स्तरीय कार्यशाला में उपस्थित रहेंगे।

इस कार्यक्रम में लोकसभा संयोजक अजय शर्मा, पूर्व महापोर आशु वर्मा, पृथ्वी सिंह, प्रशान्त चौधरी, अमर दत्त शर्मा, वीरेश्वर त्यागी आदि मौजुद रहे। कार्यक्रम संयोजक बॉबी त्यागी मौजूद रहे।

Share This Article
bpcnews.in is one of the fastest-growing Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India-based news and stories
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *