Bpc News Digital

  • अपनी भाषा चुनें

You are Visiters no

815902
हमें फॉलो करें

भाषा चुनें

BPC न्यूज़ ब्यूरो – कांग्रेस सरकार ने आपातकाल लागू कर देश में लोकतन्त्र की हत्या की – शिशौदिया

BPC News National Desk
5 Min Read
BPC न्यूज़ ब्यूरो

BPC न्यूज़ ब्यूरो – कांग्रेस सरकार ने आपातकाल लागू कर देश में लोकतन्त्र की हत्या की – शिशौदिया

 

भारतीय जनता पार्टी जिला महानगर के द्वारा 25 जून (आपातकाल) को याद कर काला दिवस के रूप में मनाते हुए एक वैचारिक संगोष्ठी आईटीएस कॉलेज मोहननगर के सभागार में आयोजित की गई ,जिसमे कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा क्षेत्रिय अध्यक्ष सतेन्द्र शिशौदिया ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए आपातकाल के दिनों की दुश्वारियो पर प्रकाश डाला, उन्होंने कहा कि राष्ट्रवाद व संविधान की रक्षा हेतु लोकतंत्र के सिपाही हजारों स्वयंसेवक और सामाजिक कार्यकर्ताओं को जबरदस्ती जेल में ठूस दिया गया था।

 

कानून व्यवस्था धवस्त कर हिटलरशाही व्यवस्था लागू हो गई थी, उन्होंने बताया 25 जून 1975 को तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार द्वारा आपातकाल लागू कर देश मे लोकतंत्र की हत्या की गई थी इंदिरा गांधी के शासन काल मे लगाए गये आपातकाल को 47 साल पूरे हो चुके है। कांग्रेस एक परिवार की पार्टी है।

 

पिछले 70 सालों से देश पर एक परिवार पार्टी का राज रहा है। ऐसी पार्टी लोकतंत्र की बात करती है जबकि बीजेपी एक लोकतांत्रिक पार्टी है उसका कांग्रेस पुरजोर विरोध कर रही है। देश में कांग्रेस सरकार बनने के बाद सबसे पहले राजनीतिक हत्या श्यामा प्रसाद मुखर्जी की हुई। उन्हें जेल में डाल दिया गया और उनकी जेल में मौत हो गई। देश में सबसे पहले राजनीतिक हत्या कांग्रेस ने की, वह कांग्रेस आज बीजेपी को लोकतंत्र का पाठ पढ़ा रही है। ये भी देश कभी भूल नहीं सकता आपतकाल में ही मीडिया की स्वतंत्रता पर कुठाराघात हुआ था।

 

विशिष्ट अतिथि के रूप में पहुंचे पूर्व मंत्री सुरेश राणा ने कहा आज के दिन इंदिरा गांधी ने लोकतंत्र की हत्या की थी न जाने आज कांग्रेस के नेता किस मुंह से लोकतंत्र की दुहाई दे रहे है। संविधान के खतरे की बात कह रहे हैं। देश अब जान चुका है कांग्रेस भक्षक पार्टी है भाजपा रक्षक पार्टी है।
उन्होंने कहा भाजपा ही ऐसी पार्टी है जिसकी कथनी और करनी में कोई फर्क नही होता। उधर दूसरी तरफ कांग्रेस पार्टी अपनी कथनी करनी में फटाफट और सटासट बदलाव करने वाली पार्टी है।

 

 

सत्ता पर काबिज होने के लिए ये किसी भी हद तक जा सकते हैं। उसी का एक उदाहरण आपातकाल था।

संगोष्ठी कार्यक्रम के दौरान मंचासीन लोकतन्त्र सेनानियों को भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष सतेन्द्र शिशौदिया एवं पूर्व मंत्री सुरेश राणा के द्वारा आपातकाल लागू होने पर जेल गए लोकतन्त्र के नायकों बलदेव राज शर्मा, नीलम शर्मा पत्नी स्वर्गीय यशपाल शर्मा, जय प्रकाश बंसल, हरि ओम गुप्ता , वैद्य विजय कुमार, शिक्षा त्यागी, पंडित कन्हैया लाल मार्कंडेय, आनंद आर्य, गिरीश सक्सेना ओम पाल त्यागी, पवन अग्रवाल, राजेंद्र कुमार, चंद्र पाल चौधरी रमेश राघव आदि का शॉल ओढ़ाकर सम्मान किया गया।

 

 

जिलाध्यक्ष सतपाल चौधरी ने सभी आगुंतकों का आभार प्रकट करते हुए कार्यक्रम के समापन की घोषणा की।

कार्यक्रम के संयोजक महानगर महामंत्री पप्पू पहलवान, जिला महामंत्री जितेन्द्र चितौड़ा, मंच संचालक महामंत्री गोपाल अग्रवाल के अलावा

बाबूजी बलदेव राज शर्मा, पूर्व महापौर आशु वर्मा, पूर्व महापौर आशा शर्मा, पूर्व विधायक कृष्ण वीर सिरोही, विधायक मंजु सिवाच, पूर्व अध्यक्ष सतबीर राघव, पूर्व विधायक प्रशान्त चौधरी, भोजपुर प्रमुख सुचेता सिंह,उपाध्यक्ष रनिता सिंह,

अमरदत्त शर्मा, सरदार एसपी सिंह, राजेन्द्र त्यागी, अनिल स्वामी, प्रदीप चौधरी, ब्रह्ममेश तिवारी , राजू पांचाल, अमित प्रताप सिंह, कविता सिरोही, मीना भंडारी, शीतल चौधरी, वीरेन्द्र सारस्वत, सचिद्दानंद शर्मा, डीएन सिंह, चमन चौहान, बीएल गौतम,

विजय मोहन, बिजेंद्र चौहान, राजेश्वर प्रसाद, उदिता त्यागी, ऋचा भदौरिया, प्रीति चंद्रा, धीरज शर्मा, महेश शर्मा, संजय रावत, पूनम सिंह, हिमांशु शर्मा, सुभाष शर्मा, वर्षा हजेला , राहुल शर्मा, विकास राघव, श्याम शर्मा, नीरज गोयल, अरविंद भारतीय, डॉक्टर केशव त्यागी आदि उपस्थित रहे।

 

Share This Article
bpcnews.in is one of the fastest-growing Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India-based news and stories
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *