Bpc News Digital

  • अपनी भाषा चुनें

You are Visiters no

815900
हमें फॉलो करें

भाषा चुनें

BPC न्यूज़ ब्यूरो – फ्लैट ओनर्स फेडरेशन राजनगर एक्सटेंशन इकाई मेधावी छात्रों को अलंकृत करेगी।

BPC News National Desk
1 Min Read
BPC न्यूज़ ब्यूरो

BPC न्यूज़ ब्यूरो – फ्लैट ओनर्स फेडरेशन राजनगर एक्सटेंशन इकाई मेधावी छात्रों को अलंकृत करेगी।

 

गाजियाबाद फ्लैट ओनर फेडरेशन राज नगर एक्सटेंशन इकाई की बैठक गुलमोहर गार्डन सोसाइटी, राज नगर एक्सटेंशन में आयोजित की गई।

बैठक की अध्यक्षता फ्लैट ओनर फेडरेशन राज नगर एक्सटेंशन इकाई के अध्यक्ष राजकुमार त्यागी ने की। बैठक में महासचिव कैप्टन गोपाल सिंह, वरिष्ठ नागरिक प्रकोष्ठ के प्रमुख शरद सिंघल, मीडिया प्रभारी डॉक्टर गगनेश शर्मा, मातृशक्ति महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्षा डॉक्टर नीतिका शुक्ला, कार्यकारिणी सदस्य वेद प्रकाश वर्मा, मनोज कुमार अग्रवाल, अरुण शुक्ला उपस्थित रहे।

 

बैठक की कार्यसूची में महासचिव कैप्टन गोपाल सिंह ने बताया कि आगामी आने वाले अक्टूबर मास में फ्लैट ओनर फेडरेशन राज नगर एक्सटेंशन इकाई के द्वारा मेधावी छात्रों का प्रतिभा अलंकरण समारोह आयोजित किया जायेगा।

 

इस कार्यक्रम को वृहद स्तर पर सफल बनाने पर सार्थक मंथन हुआ और कार्य योजना बनाई गई।
बैठक में अध्यक्ष राजकुमार त्यागी और महासचिव कैप्टन गोपाल सिंह के अनुमोदन पर मनोज कुमार अग्रवाल (राजनगर रेजिडेंसी सोसाइटी के निवासी) को तुरंत प्रभाव से फेडरेशन के सह मीडिया प्रभारी के पद पर नियुक्त किया गया।

 

Share This Article
bpcnews.in is one of the fastest-growing Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India-based news and stories
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *