Bpc News Digital

  • अपनी भाषा चुनें

You are Visiters no

817236
हमें फॉलो करें

भाषा चुनें

BPC न्यूज़ ब्यूरो – गाजियाबाद लोक सभा सीट से जनरल वी०के० सिंह ही होंगे भाजपा के उम्मीदवार, खुद पीएम ने दिये संकेत।

BPC News National Desk
4 Min Read

BPC न्यूज़ ब्यूरो – गाजियाबाद लोक सभा सीट से जनरल वी०के० सिंह ही होंगे भाजपा के उम्मीदवार, खुद पीएम ने दिये संकेत।

गाजियाबाद लोकसभा सीट को लेकर बड़ी बड़ी खबर सामने आ रही है। भारतीय जनता पार्टी ने अपने उम्मीदवारों की पहली सूची में गाजियाबाद सीट से प्रत्याशी की घोषणा नहीं की थी। जिसके चलते कयास लगाए जा रहे थे कि मौजूदा सांसद जनरल वी०के० सिंह का टिकट कट सकता है।

इसके पीछे की वजह गाजियाबाद भारतीय जनता पार्टी में गुटबंदी बताई जा रही है। दरअसल आप को बता दे कि राज्यसभा सांसद, विधान परिषद सदस्य और सारे विधायक जनरल वी०के० सिंह की खिलाफत कर रहे हैं। अब भारतीय जनता पार्टी के विश्वसनीय सूत्रों के हवाले से जानकारी मिली है कि कोर ग्रुप की बैठक में जनरल वी०के० सिंह के टिकट को हरी झंडी दे दी गई है। यह फैसला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दखल के बाद लिया गया है

 

Contents
BPC न्यूज़ ब्यूरो – गाजियाबाद लोक सभा सीट से जनरल वी०के० सिंह ही होंगे भाजपा के उम्मीदवार, खुद पीएम ने दिये संकेत।गाजियाबाद लोकसभा सीट को लेकर बड़ी बड़ी खबर सामने आ रही है। भारतीय जनता पार्टी ने अपने उम्मीदवारों की पहली सूची में गाजियाबाद सीट से प्रत्याशी की घोषणा नहीं की थी। जिसके चलते कयास लगाए जा रहे थे कि मौजूदा सांसद जनरल वी०के० सिंह का टिकट कट सकता है। इसके पीछे की वजह गाजियाबाद भारतीय जनता पार्टी में गुटबंदी बताई जा रही है। दरअसल आप को बता दे कि राज्यसभा सांसद, विधान परिषद सदस्य और सारे विधायक जनरल वी०के० सिंह की खिलाफत कर रहे हैं। अब भारतीय जनता पार्टी के विश्वसनीय सूत्रों के हवाले से जानकारी मिली है कि कोर ग्रुप की बैठक में जनरल वी०के० सिंह के टिकट को हरी झंडी दे दी गई है। यह फैसला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दखल के बाद लिया गया हैसूत्र बताते है कि मिली जानकारी के मुताबिक शुक्रवार को दिल्ली स्थित मुख्यालय में कोर ग्रुप की बैठक एक बार फिर होगी। इस बैठक के दौरान जनरल वीके सिंह टिकट को फाइनल किया जाएगा। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर उम्मीदवारों की तीसरी सूची पर मंथन के लिए भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति की अगली बैठक शुक्रवार यानि 22 मार्च को हो सकती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी और भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की अध्यक्षता में होने वाली इस बैठक में उम्मीदवारों की तीसरी लिस्ट पर मुहर लगाई जा सकती है। बताया तो यह भी जा रहा है कि चुनाव समिति की इस बैठक में बिहार, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा, महाराष्ट्र, गुजरात, पश्चिम बंगाल, केरल, कर्नाटक, सिक्किम और आंध्र प्रदेश सहित कई अन्य राज्यों के उम्मीदवारों के नामों पर भी अंतिम मुहर लगेगी।“जनरल विजय कुमार सिंह”सेना के बाद राजनीति में आने वाले इकलौते शीर्ष सैन्य अफसर हैं। और अभी राज्य मंत्री भी हैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूसरे मंत्रालय में सड़क परिवहन, राजमार्ग मंत्रालय और नागरिक उड्डयन मंत्रालय में हैं। उन्होंने पहले मोदी मंत्रालय में विदेश राज्य मंत्री, उत्तर-पूर्वी क्षेत्र के विकास राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन राज्य मंत्री के रूप में भी कार्य कर चुके है अपने सैन्य करियर के दौरान सिंह ने 2010 से 2012 तक 24वें चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ के रूप में भी कार्य किया। अपनी जन्मतिथि को लेकर भारत सरकार के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने वाले पहले भारतीय सेनाध्यक्ष भी हैं।सेना से सेवानिवृत्ति के बाद जनरल वीके सिंह 2014 में भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए थे और उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद निर्वाचन क्षेत्र से लोकसभा के लिए संसद सदस्य के रूप में चुने गए। वह 2019 में उसी सीट पर फिर से चुने गए। अब जनरल वीके सिंह तीसरी बार गाजियाबाद से लोकसभा चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे हैं।

सूत्र बताते है कि मिली जानकारी के मुताबिक शुक्रवार को दिल्ली स्थित मुख्यालय में कोर ग्रुप की बैठक एक बार फिर होगी। इस बैठक के दौरान जनरल वीके सिंह टिकट को फाइनल किया जाएगा। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर उम्मीदवारों की तीसरी सूची पर मंथन के लिए भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति की अगली बैठक शुक्रवार यानि 22 मार्च को हो सकती है।

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी और भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की अध्यक्षता में होने वाली इस बैठक में उम्मीदवारों की तीसरी लिस्ट पर मुहर लगाई जा सकती है। बताया तो यह भी जा रहा है कि चुनाव समिति की इस बैठक में बिहार, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा, महाराष्ट्र, गुजरात, पश्चिम बंगाल, केरल, कर्नाटक, सिक्किम और आंध्र प्रदेश सहित कई अन्य राज्यों के उम्मीदवारों के नामों पर भी अंतिम मुहर लगेगी।

 

“जनरल विजय कुमार सिंह”

सेना के बाद राजनीति में आने वाले इकलौते शीर्ष सैन्य अफसर हैं। और अभी राज्य मंत्री भी हैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूसरे मंत्रालय में सड़क परिवहन, राजमार्ग मंत्रालय और नागरिक उड्डयन मंत्रालय में हैं।

 

उन्होंने पहले मोदी मंत्रालय में विदेश राज्य मंत्री, उत्तर-पूर्वी क्षेत्र के विकास राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन राज्य मंत्री के रूप में भी कार्य कर चुके है अपने सैन्य करियर के दौरान सिंह ने 2010 से 2012 तक 24वें चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ के रूप में भी कार्य किया।

 

अपनी जन्मतिथि को लेकर भारत सरकार के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने वाले पहले भारतीय सेनाध्यक्ष भी हैं।

सेना से सेवानिवृत्ति के बाद जनरल वीके सिंह 2014 में भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए थे और उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद निर्वाचन क्षेत्र से लोकसभा के लिए संसद सदस्य के रूप में चुने गए। वह 2019 में उसी सीट पर फिर से चुने गए। अब जनरल वीके सिंह तीसरी बार गाजियाबाद से लोकसभा चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे हैं।

Share This Article
bpcnews.in is one of the fastest-growing Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India-based news and stories
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *