Bpc News Digital

  • अपनी भाषा चुनें

You are Visiters no

815904
हमें फॉलो करें

भाषा चुनें

BPC न्यूज़ ब्यूरो – गाज़ियाबाद मेयर बनी ऑक्सीजन की दुश्मन, पर्यावरण दिवस पर काट् डालें हरे भरे बड़े पेड़ -डॉ० बी०पी० त्यागी

BPC News National Desk
3 Min Read
BPC न्यूज़ ब्यूरो

BPC न्यूज़ ब्यूरो – गाज़ियाबाद मेयर बनी ऑक्सीजन की दुश्मन, पर्यावरण दिवस पर काट् डाला हराभरा बड़े पेड़ -डॉ० बी०पी० त्यागी।

 

गाजियाबाद. राष्ट्रवादी नवनिर्माण दल के प्रदेश महासचिव एवं स्वास्थ्य प्रकोष्ठ प्रभारी डॉ० बी०पी० त्यागी ने नगर निगम पर बेहद गंभीर आरोप लगाए उन्होंने कुछ फोटो साझा कर बताया है कि महापौर की टीम ने पर्यावरण दिवस के अवसर पर ही हरे भरे पेड़ काट डालें।

 

 

डॉ० बी०पी० त्यागी ने अपनी टीम के साथ वृक्ष रोपण कर पर्यावरण बचाओ पृथ्वी बचाओ का नारा दिया, इस अवसर पर डॉ० त्यागी ने कहा कि जिस तरह से नगर निगम जिला प्रशासन और अन्य जिम्मेदार सरकारी संस्थाएं पर्यावरण से खेल रहे हैं वह अच्छी बात नहीं है।

 

 

 

पर्यावरण दिवस के अवसर पर जहां निगम एवं अन्य सरकारी संस्थाओं को बढ़ चढ़कर वृक्षारोपण करना चाहिए था वही नगर निगम गाज़ियाबाद की टीम वृक्षों को काटने का काम कर रही है निश्चित रूप से जिस पेड़ को काटा गया है वह पेड़ कई लोगों को ऑक्सीजन दे रहा था।

 

 

लेकिन ऐसा लगता है कि नगर निगम की टीम पर्यावरण और ऑक्सीजन की दुश्मन बन गई है ?जिसके चलते उन्होंने इतना बड़ा गुनाह किया है, वही संबंध में पार्षद प्रवीण चौधरी का कहना है कि नगर निगम टीम में कोई पेड़ नहीं काटा बल्कि एक पेड़ आंधी में गिर गया था। जिसको हटाया गया है.

 

वही संबंध में महापौर सुनीता दयाल का कहना है कि उनकी टीम ने ऐसा कोई काम नहीं किया है बल्कि एक पेड़ आंधी में गिर गया था जो लटक रहा था उसे वहां से हटाना जरूरी था।

 

 

सवाल यह है कि जिस प्रकार फोटो में देखा जा रहा है कि पेड़ बहुत हरा भरा है बहुत ही मजबूत उसके तने हैं वह कैसे गिर सकता है ?

 

 

यह फोटो दिन के हैं और आंधी अभी आज आई है आर्टिकल लिखने से कुछ मिनट पहले रात लगभग 10:00 बजे, पेड़ गिरा दिन में या काटा गया कैसे ?

 

आंधी आई रात 10 बजे शायद नगर निगम अधिकारियों ने महापौर जी से संपर्क किया ही नहीं और जल्दबाजी में बयान दे दिया ?

 

“इसे कहते हैं अंधेर नगरी चौपट राजा टके सेर भाजी टके सेर खाजा”

 

 

वनविभाग की अनुमति के बिना पेड़ को कटाना अपराध है, भारतीय वन कानून 1927 के अनुसार सेक्शन 68 के अंतर्गत पर्यावरण कोर्ट में मामला दर्ज दर्ज़ किया जाना चाहिए, इसमें पेड़ों की चोरी, पर्यावरण को नुकसान पहुंचने और प्रदूषण एक्ट के तहत मामला दर्ज हो सकता है।

 

अब सवाल यह है कि इसके लिए उत्तरदायित्व कौन है ?

नगर निगम गाजियाबाद ?

महापौर सुनीता दयाल गाजियाबाद ?

नगर आयुक्त गाजियाबाद या वन विभाग गाजियाबाद ?

 

Share This Article
bpcnews.in is one of the fastest-growing Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India-based news and stories
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *