Bpc News Digital

  • अपनी भाषा चुनें

You are Visiters no

815902
हमें फॉलो करें

भाषा चुनें

BPC न्यूज़ ब्यूरो – अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून 2024 जिला गाजियाबाद में योगशाला कार्यक्रम का आयोजन हुआ।

BPC News National Desk
4 Min Read
BPC न्यूज़ ब्यूरो

BPC न्यूज़ ब्यूरो – अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून 2024 जिला गाजियाबाद में योगशाला कार्यक्रम का आयोजन हुआ।

 

स्वामी रामदेव जी के नेतृत्व में पतंजलि योगपीठ हरिद्वार के द्वारा पूरे भारत वर्ष में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस एक सामाजिक दायित्व, जन चेतना, स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता, व समाज में समरसता एवं नारी सशक्तिकरण के भाव से मनाया गया ।

 

पतंजलि योगपीठ हरिद्वार से संबंध जिला गाजियाबाद में वी जे नर्सरी, घूकना में 21 जून 2024 को 10 वाँ अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आदरणीय निरंजन सिंह आर्य (जिला प्रभारी पतंजलि योग समिति)के सानिध्य में जिले का मुख्य प्रोग्राम बड़ी हर्ष उल्लास से मनाया गया।

 

मुख्य अतिथि श्री सुनील शर्मा जी कैबिनेट मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार (इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी), श्री संजय जी (पार्षद), श्री नितिन जी (पार्षद), श्री सुनील त्यागी,(समाज सेवी) आदरणीय निरंजन सिंह आर्य, आदरणीय राजेश यादव जी (सह प्रभारी, पतंजलि योग समिति) द्वारा दीप प्रज्वलित करके योग सत्र प्रारंभ किया।

 

अंतरराष्ट्रीय योग प्रोटोकॉल का पैकेज आदरणीय रवि जी, आदरणीय निरंजन सिंह आर्य, आदरणीया बहन रूद्रांसी द्वारा कराया गया। सभी साधकों ने बहुत सुंदर तरीके से प्रोटोकॉल के अनुसार योग किया।

 

जनता में योग के प्रति इतना उत्साह देखकर मन खुश हो गया। आज के योग सत्र को देखते हुए मैदान भी छोटा पड़ गया। योग साधकों की संख्या 700 से ऊपर ही रही।

 

इस कार्यक्रम को सफल बनाने में पतंजलि योग समिति, भारत स्वाभिमान ट्रस्ट का योगदान सराहनीय रहा।

 

प्रसाद की व्यवस्था भाई सुनील त्यागी,भाई राजेश यादव,भाई मनोज (प्लाईवाले)भाई अशोक जी ने की और सभीको वितरित किया।

 

 

श्री सुनील शर्मा जी कैबिनेट मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार (इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी) जिले में 13 स्थान पर अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन किया गया।

 

1. जिले का मुख्य प्रोग्राम वि जे फार्म हाउस आदरणीय निरंजन सिंह आर्य के सानिध्य में किया गया।

2. वी वी आई पी क्रिकेट ग्राउंड में आदरणीय एस पी त्यागी (संरक्षक) के सानिध्य में किया गया।

3. एफ ब्लॉक शास्त्री नगर में आदरणीय वि पी सिंह (महामंत्री) के सानिध्य में किया गया।

4. विलेज दीना नाथ पूठि में आदरणीय भीष्म जी (प्रभारी किसान सेवा समिति) के सानिध्य में किया गया।

5. शगुन फार्म हाउस में आदरणीय प्रमोद कंसल के सानिध्य में किया गया।

6. शहीद पथ नवयुग मार्केट में आदरणीय राधे श्याम(कोषाध्यक्ष) जी के सानिध्य में किया गया

7. डी ए व पब्लिक स्कूल प्रताप विहार आदरणीय रवि जी के सानिध्य में किया गया

8. सेवा भारती विवेकानंद विद्या मंदिर नंदग्राम आदरणीय प्रमोद भारती के सानिध्य में किया गया।

9. पाक 47 बटालियन गोविंदपुरम आदरणीय राजवीर जी के सानिध्य में किया गया।

10. डसना जेल गाजियाबाद में आदरणीय एसपी सिंह के सानिध्य में किया गया।

11. पतंजलि वैलनेस मोदीनगर में आदरणीय करतार सिंह भाटी(सह प्रभारी भारत स्वामी ट्रस्ट) के सानिध्य में किया गया।

12. ग्रीनवेल अकादमी में आदरणीय प्रेमचंद सैनी के सानिध्य में किया गया।

13. पीबीएस इंटर कॉलेज आदर्श नगर मोदीनगर में आदरणीय नरेंद्र कुमार जी के सारे अध्याय में किया गया।

 

Share This Article
bpcnews.in is one of the fastest-growing Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India-based news and stories
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *