Bpc News Digital

  • अपनी भाषा चुनें

You are Visiters no

817214
हमें फॉलो करें

भाषा चुनें

BPC न्यूज़ ब्यूरो – बलिया में बड़ा सड़क हादसा, तिलक समारोह से लौट रही जीप और पिकअप में जोरदार टक्कर, 6 लोगों की मौत 10 लोग घायल।

BPC News National Desk
4 Min Read
BPC न्यूज़ ब्यूरो

BPC न्यूज़ ब्यूरो – बलिया में बड़ा सड़क हादसा, तिलक समारोह से लौट रही जीप और पिकअप में जोरदार टक्कर, 6 लोगों की मौत 10 लोग घायल।

ख़बर यू पी के बलिया में बड़ा सड़क हादसा। तिलक समारोह से लौट रहे तेज रफ्तार पिकअ और जीप में जोरदार टक्कर 6 लोगो की मौत 10 लोग घायल। जिला अस्पताल में घायलों का चल रहा है ईलाज।

10 घायलों में से चार की हालत गंभीर बताई जा रही है। उपचार के लिए वाराणसी रेफर किया गया। पुलिस अधीक्षक देव रंजन वर्मा सहित आला अधिकारी मौके पर।बैरिया थाना क्षेत्र के सुघर छपरा मोड़ के पास हुआ हादसा। खेजुरी थाना क्षेत्र के मासुमपुर गांव से तिलक चढ़ाकर दोकटी लौटते समय हुआ यह हादसा। SP ने कहा बहुत लोग घायलों है, 6 लोगो की मौत हो चुकी है, घायलों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा ।

 बताया जा रहा है कि, दोकटी थाना क्षेत्र के भगवानपुर निवासी धनपत गुप्ता के घर से खेजुरी थाना क्षेत्र के मासूमपुर गांव में तिलकोत्सव गया था। तिलकोत्सव में शामिल होने के बाद लोग कमांडर जीप से गांव लौट रहे थे। रात करीब दो बजे जीप अभी बैरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत दुबेछपरा-सुघर छपरा के मध्य स्थित अंधा मोड़ पर पहुंची थी,

तभी टमाटर लदी तेज रफ्तार पिकअप ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि एक जीप के परखच्चे उड़ गये और सभी सवार गंभीर रूप से घायल हो गये। पिकअप पलट गई। वहीं, दूसरी जीप में शामिल लोग भी घायल हो गये।

 इस मामले में प्रभारी निरीक्षक बैरिया द्वारा बताया गया कि रात्रि में समय करीब 02.20 बजे थाना बैरिया अन्तर्गत सुघर छपरा (हल्दी-बैरिया बार्डर) के पास तिलक समारोह से वापस आ रही दो जीप कमाण्डर UP60E6151, UP70U9747 व पीकप गाड़ी (UP61AT9255 टमाटर लदी) का एक्सीडेंट हो गया।

इस सूचना पर तत्काल थाना स्थानीय पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुँच कर सभी घायलों को इलाज हेतु जिला अस्तपताल भेजवाया गया व मृतकों के शव को कब्जा पुलिस में लेकर पोस्टमार्टम की कार्यवाही हेतु मोर्चरी हाउस भेजा गया । मौके पर शांति व्यवस्था सम्बन्धित कोई समस्या नही है।

हुए सड़क दुर्घटना का संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी रविंद्र कुमार सुबह जिला अस्पताल में पहुंचकर अस्पताल में भर्ती पीड़ितों का हाल जानने पहुंचे। उन्होंने वहां पर पीड़ितों से बातचीत किया और जिला चिकित्सा अधीक्षक सुजीत कुमार यादव को दुर्घटना में घायल पीड़ितों का समुचित उपचार करने एवं हर संभव सहायता प्रदान करने का निर्देश दिया।

मृतकों का नाम व पता

1. अमित कुमार गुप्ता पुत्र अजय प्रताप गुप्ता उम्र लगभग 46 वर्ष निवासी भगवानपुर
2. रणजीत शर्मा पुत्र वीरेन्द्र शर्मा उम्र लगभग 32 वर्ष
3. यश गुप्ता पुत्र मुन्ना उम्र लगभग 09 वर्ष निवासी सलेमपुर मठिया थाना बांसडीह रोड जनपद बलिया ।
4. राज गुप्ता पुत्र मुन्ना गुप्ता उम्र लगभग 11 वर्ष निवासी सलेमपुर मठिया थाना बांसडीह रोड जनपद बलिया
5. राजेन्द्र गुप्ता पुत्र धनपत गुप्ता उम्र लगभग 50 वर्ष निवासी भगवानपुर
6. अज्ञात उम्र लगभग 45 वर्ष

घायलों का नाम व पता

1. बब्बन प्रसाद गौड़ पुत्र स्व0 बलेश्वर प्रसाद उम्र लगभग 35 वर्ष
2. हजारी गुप्ता पुत्र लरपोचन गुप्ता उम्र लगभग 60 वर्ष
3. रमाशंकर गुप्ता पुत्र स्व0 त्रिलोकी गुप्ता उम्र लगभग 60 वर्ष
4. सोनू गुप्ता पुत्र सुभाष प्रसाद गुप्ता उम्र 31 वर्ष
5. सतेन्द्र गुप्ता पुत्र राजेन्द्र गुप्ता उम्र लगभग 55 वर्ष
6. पंकज गुप्ता पुत्र शैल कुमार गुप्ता उम्र लगभग 30 वर्ष
7. छितेश्वर गुप्ता पुत्र रामजनम उम्र लगभग 30 वर्ष
8. अमित पुत्र श्याम सुन्दर
9. सीताराम पुत्र सुब्बा
10. परशु राम पुत्र अज्ञात

Share This Article
bpcnews.in is one of the fastest-growing Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India-based news and stories
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *