Bpc News Digital

  • अपनी भाषा चुनें

You are Visiters no

815902
हमें फॉलो करें

भाषा चुनें

BPC न्यूज़ डेस्क – सांसद बनने के बाद अतुल गर्ग को मिल रहा है जनता का भरपूर प्यार।

BPC News National Desk
3 Min Read
BPC न्यूज़ डेस्क

मुरादनगर विधानसभा स्तरीय मतदाता अभिनंदन समारोह में लोकसभा चुनाव में भाजपा को विजयी बनाने के लिए सांसद अतुल गर्ग ने मतदाताओं के प्रति आभार व्यक्त किया उन पर पुष्प वर्षा की ।
गाजियाबाद। भारतीय जनता पार्टी द्वारा सोमवार को मुरादनगर विधानसभा स्तरीय मतदाता अभिनंदन समारोह का आयोजन गोविंदपुरम स्थित प्रीतम फार्म हाउस में किया गया। जिसमें भाजपा के महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा के नेतृत्व में सांसद अतुल गर्ग व वरिष्ठ नेताओं ने लोकसभा चुनाव में भाजपा को विजयी बनाने के लिए मुरादनगर विधानसभा क्षेत्र की जनता व मतदाताओं के प्रति आभार व्यक्त किया।

 

मतदाता अभिनंदन समारोह कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि के रूप में सांसद अतुल गर्ग, विधायक अजीत पाल त्यागी, महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा, बाबूजी बलदेव राज शर्मा, किसान मोर्चा पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राजा वर्मा , पूर्व महापौर आशा शर्मा, पूर्व जिला अध्यक्ष महेश अग्रवाल, डॉक्टर केशव त्यागी, पूर्व विधायक कृष्णवीर सिरोही, पूर्व अध्यक्ष अमरदत शर्मा, ब्लॉक प्रमुख राहुल चौधरी, पूर्व पार्षद राजेन्द्र त्यागी, पूर्व पार्षद अनिल स्वामी, विधानसभा कार्यक्रम संयोजक महिला मोर्चा अध्यक्ष उदिता त्यागी, महामंत्री पप्पू पहलवान, राजेश त्यागी, गोपाल अग्रवाल, महानगर कार्यक्रम संयोजक बॉबी त्यागी, विधानसभा कार्यक्रम सह संयोजक धीरज शर्मा, इंदु जोहरी, उपाध्यक्ष रनीता सिंह, किसान मोर्चा अध्यक्ष पंकज भारद्वाज आदि मंचासिन रहे।

 

सांसद अतुल गर्ग ने अपने संबोधन में कहा कि देश की जनता व देश के करोड़ों मतदाताओं ने लोकसभा चुनाव में भाजपा व एनडीए पर भरोसा जताया, जिसकी बदौलत केन्द्र में पुन: एनडीए सरकार बनी है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीसरी बार देश का नेतृत्व कर रहे हैं। भाजपा के लिये राष्ट्र का विकास व जनता की सेवा सदैव सर्वोपरि है। गाजियाबाद लोकसभा क्षेत्र में जनता के आशीर्वाद से भाजपा को बड़ी विजय मिली है।

 

विधायक अजीत पाल त्यागी ने मुरादनगर विधानसभा क्षेत्र की समस्त सम्मानीय जनता व मतदाताओं का अभिनंदन करते हुये अपनी विधानसभा वासियों की ओर से नवनिर्वाचित सांसद को पटका पहनाकर बधाई दी। महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा ने अपने संबोधन में कहा भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता जनता की सेवा व क्षेत्र के विकास के लिये सदैव सजगता से कार्य करेगा। साथ ही केन्द्र सहित प्रदेश की सभी जनकल्याण कारी योजनाओं को घर घर पहुंचाने के काम भी निरंतरता से होते रहेंगे।

 

इस दौरान मीडिया प्रभारी प्रदीप चौधरी सोशल मीडिया प्रभारी अमित प्रताप सिंह, मंडल अध्यक्ष राहुल तोमर,ओम दत्त कौशिक अमित रंजन नितिन गोयल, मोहन सिंह रावत, कविता सिरोही, अनिता शर्मा कौशल शर्मा, भक्ति सिंह, कविता चौहान, वर्षा हजेला, संगीता त्यागी, कामेश्वर त्यागी, रॉबिन सिंह, विनीत शर्मा, उपेंद्र शिशौदिया, नीरज त्यागी आदि कार्यकर्ता व सैकड़ों मतदाता उपस्थित रहे।

Share This Article
bpcnews.in is one of the fastest-growing Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India-based news and stories
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *