Bpc News Digital

  • अपनी भाषा चुनें

You are Visiters no

815225
हमें फॉलो करें

भाषा चुनें

देहरादून तिब्बती मार्केट में दिनदहाड़े गोलीकांड: गैस एजेंसी संचालक अर्जुन शर्मा की हत्या

BPC News National Desk
2 Min Read

देहरादून के व्यस्त तिब्बती मार्केट में बुधवार सुबह सनसनीखेज घटना सामने आई, जहां गैस एजेंसी संचालक अर्जुन शर्मा की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात के बाद पूरे इलाके में दहशत फैल गई और बाजार में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

स्कूटी सवार बदमाशों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग

पुलिस के अनुसार, अर्जुन शर्मा सुबह परेड ग्राउंड स्थित स्टेडियम में टेनिस खेलने गए थे। खेल खत्म कर जैसे ही वे अपनी कार की ओर बढ़े, दो स्कूटी सवार बदमाशों ने उन पर कई राउंड फायरिंग कर दी। गोली सीने में लगने से वे गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तत्काल दून अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।परिवारिक विवाद की आशंका, जांच जारी

मृतक अर्जुन शर्मा इंदिरा नगर, वसंत विहार के निवासी थे और जीएमएस रोड पर भारत गैस एजेंसी संचालित करते थे। पुलिस की प्रारंभिक जांच में हत्या के पीछे पारिवारिक संपत्ति विवाद की आशंका जताई जा रही है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और चेकिंग अभियान तेज कर दिया गया है।

दो हफ्तों में चौथी हत्या से बढ़ी चिंता

देहरादून में पिछले 14 दिनों में यह चौथी हत्या है। इससे पहले विकासनगर, ऋषिकेश और मच्छी बाजार में भी हत्या की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। लगातार बढ़ रही अपराध की घटनाओं से स्थानीय लोगों में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है।

पुलिस का दावा — जल्द पकड़े जाएंगे आरोपी

गढ़वाल रेंज के आईजी राजीव स्वरूप ने घटना के बाद सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया है। पुलिस ने फॉरेंसिक टीम की मदद से मौके से सबूत जुटाए हैं और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित कर दी गई हैं।

Share This Article
bpcnews.in is one of the fastest-growing Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India-based news and stories
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *