गाजियाबाद के थाना मसूरी क्षेत्र की चौकी गार्डन एंक्लेव के मिसलगढ़ी इलाके में एक परिवार ने लगातार छह दिनों से डर और धमकी झेलने का आरोप लगाया है। परिवार का कहना है कि आरोपित प्रशांत उर्फ मोगली बार-बार घर के बाहर आकर गोलियां चला रहा है। पुलिस को कई बार सूचना देने के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।
मिसलगढ़ी फायरिंग धमकी
परिजनों ने बताया कि पुलिस की ओर से केवल इतना कहा गया कि जब अगली बार मिसलगढ़ी आए तो बता देना, तब पकड़ लेंगे। पीड़ित परिवार ने इस मामले की लिखित शिकायत और वीडियो सबूत कमिश्नर कार्यालय में भी दिए हैं। मिसलगढ़ी चौकी इंचार्ज पर आरोप है कि वह घटना को गंभीरता से नहीं ले रहे, जिससे क्षेत्र में कानून व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं।








