Bpc News Digital

  • अपनी भाषा चुनें

You are Visiters no

815844
हमें फॉलो करें

भाषा चुनें

गाजियाबाद 09 मार्च को होगा कश्यप-निषाद संगठन का अधिवेशन

BPC News National Desk
4 Min Read

सुमन मिश्रा गाजियाबाद

कश्यप -निषाद समाज की ओर से 09 मार्च 2025 को राष्ट्रीय अधिवेशन का आयोजन गाजियाबाद के गोल्डन व्यू रिजॉर्ट में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार के स्वतंत्र प्रभार राज्य मंत्री और ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष नरेंद्र कश्यप जो कि इस संगठन के मुख्य अतिथि उपस्थित होंगे। कार्यक्रम सुबह करीब 10 बजे से लेकर शाम को 5 बजे तक चलेगा।

इस कार्यक्रम का मकसद कश्यप-निषाद समाज के लोगों को एकजुट करने के साथ ही संगठन को मजबूत बनाने का रहेगा। वहीं वर्ष 2027 में होने वाले उत्तर प्रदेश चुनाव को लेकर भी इसमें महत्वपूर्ण रणनीति बनाई जाएगी। बताया जा रहा है कि कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार के स्वतंत्र भारत राज्य मंत्री और ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष नरेंद्र कश्यप भी तमाम विषयों पर गंभीरता के साथ विचार रखेंगे।

बता दे कि नरेंद्र कश्यप कश्यप बता दे कि नरेंद्र कश्यप कश्यप-निषाद संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष होने की वजह से इस पूरे कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे स्वागत के बाद उनका संबोधन होगा और कार्यक्रम समापन पर भी वह अपने विचार व्यक्त करेंगे।

नरेंद्र कश्यप सहित कई वक्ता रखेंगे अपने विचार

कश्यप- निषाद समाज की ओर से गोल्डन व्यू रिजॉर्ट गाजियाबाद में होने वाले राष्ट्रीय अधिवेशन का मकसद पूरे देश के कश्यप-निषाद समाज को एकजुट करने के साथ ही राजनीतिक रूप से मजबूती प्रदान करना है। इस कार्यक्रम में प्रस्तावना एवं भाषण कश्यप-निषाद संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेंद्र कश्यप रखेंगे। तो वहीं राष्ट्रीय महासचिव रामकुमार कश्यप स्वागत भाषण देंगे। इसके साथ ही समर्थन भाषण राजवीर कश्यप राष्ट्रीय महासचिव वेद कश्यप ,राष्ट्रीय महासचिव व सुल्तान कश्यप अपनी स्पीच देंगे।

दिल्ली से लेकर राजस्थान तक से आएंगे प्रभारी और कार्यकर्ता

कश्यप;निषाद संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए प्रांतीय संगठन के कार्यक्रमों की रिपोर्ट प्रस्तुत की जाएगी। तो वही दिल्ली के प्रदेश अध्यक्ष संजीव कश्यप ,हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष चतर सिंह कश्यप ,उत्तर प्रदेश के रामकुमार व नंदलाल बाथम चंडीगढ़ से हेमराज कश्यप, राजस्थान से दिनेश कुमार कश्यप वे युवा उत्तर प्रदेश प्रकोष्ठ के चिंटू कश्यप वह फिर इस कार्यक्रम का धन्यवाद प्रस्ताव भी राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेंद्र कश्यप द्वारा दिया जाएगा

इस दौरान कई महत्वपूर्ण विषयों पर कश्यप निषाद समाज भविष्य की रणनीति बनाने का काम करेगा इसके साथ ही कई अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर भी इस कार्यक्रम के जरिए विचार विमर्श किया जाएगा।
संगठन को मजबूत और कश्यप निषाद समाज को बनाना है सशक्त नरेंद्र कश्यप उत्तर प्रदेश के कश्यप निषाद समाज के राष्ट्रीय अधिवेशन में जहां राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेंद्र कश्यप संगठन को मजबूत बनाने पर जोर देंगे तो वही कश्यप निषाद समाज को सशक्त बनाने पर भी जोड़ दिया जाएगा उनका कहना है कि यह राजनीतिक कार्यक्रम नहीं है यह एक सामाजिक और समाज का कार्यक्रम है। जिसमें दोनों ही समाज के लोगों और प्रबुद्ध वर्ग को आमंत्रित करते हुए इसे सफल बनाने की तैयारी को अभी से शुरू कर दिया गया है।

TAGGED:
Share This Article
bpcnews.in is one of the fastest-growing Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India-based news and stories
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *