Bpc News Digital

  • अपनी भाषा चुनें

You are Visiters no

815894
हमें फॉलो करें

भाषा चुनें

गौ सेवा राष्ट्रीय रोटी बैंक (ट्रस्ट) द्वारा संजय नगर में निकाली गई भव्य कलश यात्रा

BPC News National Desk
2 Min Read
सुमन मिश्रा गाज़ियाबाद

गौ सेवा राष्ट्रीय रोटी बैंक (ट्रस्ट) द्वारा संजय नगर में निकाली गई भव्य कलश यात्रा

गौ सेवा राष्ट्रीय रोटी बैंक ट्रस्ट के तत्वावधान में आगामी 2 फरवरी को 21 निर्धन कन्याओं का सामूहिक विवाह कराया जाएगा। जिससे पूर्व संस्था द्वारा 30 जनवरी से 1 फरवरी तक गौ कथा का आयोजन संजय नगर रामलीला मैदान में किया जाएगा। गौ कथा से पूर्व गौ सेवा राष्ट्रीय रोटी बैंक ट्रस्ट के तत्वावधान में बुधवार को संजय नगर में एक भव्य कलश यात्रा का आयोजन किया गया जिसमे स्थानीय महिलाओं द्वारा बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया गया।

https://www.youtube.com/@bpcbharat/videos
कलश यात्रा की शुरुआत मुख्य अतिथि दुर्गा वाशिंग पाउडर के चैयरमैन प्रेमचंद गुप्ता व विशिष्ठ अतिथि स्थानीय पार्षद उमेश पप्पू नगर द्वारा फीता काटकर की गई। कलश यात्रा संजय नगर एल ब्लॉक स्थित शिव मंदिर से प्रारंभ होकर संजय नगर के विभिन्न ब्लॉकों से होते हुए संजय नगर रामलीला मैदान पर जाकर संपन्न हुई। यात्रा के दौरान स्थानीय नागरिकों द्वारा कलश यात्रा पर पुष्प वर्षा कर यात्रा का स्वागत किया।

इस अवसर पर स्थानीय लोगों ने कहा की यह कलश यात्रा हमारे नगर की संस्कृति और परंपरा का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। हमें इस यात्रा का हिस्सा बनने में बहुत आनंद आया यात्रा में महिलाओं के साथ स्थानीय लोगों ने बड़े उत्साह के साथ भाग लिया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से दुर्गा वाशिंग पाउडर के चैयरमैन प्रेमचंद गुप्ता, स्थानीय पार्षद पप्पू नगर, गुरु माँ मंजू भारद्वाज, ट्रस्ट के अध्यक्ष पंकज शर्मा, समाजसेवी संजीव चौधरी, मीडिया प्रभारी अनुज राघव, समाजसेवी रविंद्र सिंह राणा, सतपाल सिंह देशवाल, झम्मन चौधरी, किरणपाल सिंह तेवतिया, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अमित गुप्ता, महासचिव मुकेश कुमार, कोषाध्यक्ष प्रभा शर्मा व अन्य स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

Share This Article
bpcnews.in is one of the fastest-growing Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India-based news and stories
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *