Bpc News Digital

  • अपनी भाषा चुनें

You are Visiters no

815048
हमें फॉलो करें

भाषा चुनें

राष्ट्रीय लोक दल महानगर महिला प्रकोष्ठ का भव्य कार्यक्रम, महिलाओं को सौंपी गईं नई जिम्मेदारियां

BPC News National Desk
3 Min Read

राष्ट्रीय लोक दल (रालोद) की महानगर महिला प्रकोष्ठ द्वारा राजनगर एक्सटेंशन, गाजियाबाद में एक भव्य और सफल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व महानगर महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष राखी संधू ने किया, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और संगठन को मजबूती प्रदान की।

कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष रामपाल चौधरी ने की, जबकि मंच संचालन की जिम्मेदारी क्षेत्रीय महासचिव अरुण चौधरी भुल्लन ने निभाई। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय लोक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री माननीय जयंत चौधरी के राजनीतिक सहायक श्री वीरपाल मलिक तथा सहकारिता प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष चेयरमैन अमरजीत सिंह बिड्डी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से महिला प्रकोष्ठ में नई जिम्मेदारियों की घोषणा की गई।
सरोज अरोड़ा को महानगर अध्यक्ष, श्वेता गुप्ता को उपाध्यक्ष तथा अर्चना सिंह को महानगर सचिव नियुक्त किया गया। इन नियुक्तियों से महिला संगठन में नई ऊर्जा और सक्रियता देखने को मिली।

मुख्य अतिथि श्री वीरपाल मलिक ने अपने संबोधन में कहा कि “राष्ट्रीय लोक दल केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि एक परिवार है।” उन्होंने कहा कि माननीय जयंत चौधरी ने हमेशा युवाओं और महिलाओं को आगे बढ़ाने का कार्य किया है और महिला सशक्तिकरण को प्राथमिकता दी है।

वहीं चेयरमैन अमरजीत सिंह बिड्डी ने केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी की कार्यशैली की सराहना करते हुए कहा कि वे कौशल विकास मंत्रालय में निरंतर मेहनत कर युवाओं को आत्मनिर्भर बना रहे हैं। उन्होंने बताया कि जयंत चौधरी युवाओं के भविष्य को मजबूत करने के लिए योजनाओं और संसाधनों का प्रभावी उपयोग कर रहे हैं।

कार्यक्रम के अंत में जिला अध्यक्ष रामपाल चौधरी ने सभी अतिथियों, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया तथा महिलाओं से राष्ट्रीय लोक दल की विचारधारा से जुड़कर संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में प्रदेश सचिव श्रीमती सरल सिंह, प्रदेश महासचिव दीपमाला, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. पूनम गर्ग, राष्ट्रीय महासचिव रिचा सिंह, महिला जिला अध्यक्ष सुमन चौधरी, पतला चेयरमैन रीता सिंह, मनिंदर बिल्ला (जिला महासचिव), वीर सिंह सलेमाबाद, नीरज नबीपुर, सतपाल सलेमाबाद, अर्चना चौधरी, सुधा सिंह, भावना गुप्ता, पिंकी चौधरी, राशि उपाध्याय सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

यह कार्यक्रम राष्ट्रीय लोक दल की महिला शाखा को मजबूत करने और जयंत चौधरी के नेतृत्व में पार्टी की लोकप्रियता बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ।

Share This Article
bpcnews.in is one of the fastest-growing Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India-based news and stories
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *