Bpc News Digital

  • अपनी भाषा चुनें

You are Visiters no

815878
हमें फॉलो करें

भाषा चुनें

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी को मंत्री नरेंद्र कश्यप ने दी बधाई

BPC News National Desk
2 Min Read

उत्तर प्रदेश सरकार में स्वतंत्र प्रभार राज्य मंत्री (पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण) तथा भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष नरेंद्र कश्यप ने नवनिर्वाचित भाजपा उत्तर प्रदेश प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

नरेंद्र कश्यप ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक बार फिर ओबीसी वर्ग को सम्मान देते हुए संगठन की कमान एक मजबूत पिछड़ा वर्ग प्रतिनिधि को सौंपी है। यह निर्णय भाजपा की समावेशी और संतुलित राजनीति को दर्शाता है।

उन्होंने कहा कि पंकज चौधरी के प्रदेश अध्यक्ष बनने से भाजपा संगठन को जमीनी स्तर पर नई मजबूती मिलेगी, जिसका सीधा लाभ 2027 विधानसभा चुनाव में पार्टी को मिलेगा। ओबीसी समाज पहले से ही भाजपा के साथ मजबूती से खड़ा है और यह फैसला उस भरोसे को और गहरा करेगा।

मंत्री नरेंद्र कश्यप ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हमेशा पिछड़े वर्गों को साथ लेकर विकास की राजनीति की है। बीते चुनावों में भाजपा की ऐतिहासिक जीत में ओबीसी वर्ग की निर्णायक भूमिका रही है।

उन्होंने विश्वास जताया कि पंकज चौधरी के नेतृत्व में भाजपा संगठन और अधिक सशक्त होगा और सामाजिक समरसता के साथ विकास की राजनीति को नई ऊंचाइयों तक ले जाएगा।

गौरतलब है कि 14 दिसंबर 2025 को लखनऊ में केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने पंकज चौधरी को निर्विरोध उत्तर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष चुने जाने की औपचारिक घोषणा की थी। पंकज चौधरी कुर्मी समुदाय से आते हैं और महाराजगंज से सात बार सांसद रह चुके हैं, साथ ही केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री भी रहे हैं। उनकी नियुक्ति को भाजपा की ओबीसी रणनीति के अहम कदम के रूप में देखा जा रहा है।

Share This Article
bpcnews.in is one of the fastest-growing Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India-based news and stories
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *