Bpc News Digital

  • अपनी भाषा चुनें

You are Visiters no

815847
हमें फॉलो करें

भाषा चुनें

15 लाख की फिरौती के लिए 15 वर्षीय बालिका का अपहरण, नवाबगंज पुलिस ने तीन अभियुक्त किए गिरफ्तार

BPC News National Desk
3 Min Read

थाना नवाबगंज पुलिस ने बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए 15 वर्षीय बालिका के अपहरण और 15 लाख रुपये की फिरौती मांगने वाले तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर बालिका को सकुशल बरामद कर लिया है। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में एसओजी और सर्विलांस टीम के सहयोग से की गई।

कोचिंग से लौटते समय हुआ अपहरण

पीलीभीत निवासी पीड़िता 7 जनवरी को नवाबगंज के कवाड़खाना रोड स्थित कोचिंग से पढ़कर अपने कमरे के लिए निकली थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। उसी रात करीब 9:45 बजे परिजनों को व्हाट्सएप पर बालिका के अपहरण की सूचना देते हुए 15 लाख रुपये की फिरौती मांगी गई।

परिजनों की शिकायत पर तुरंत मामला दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की।

तकनीकी साक्ष्यों से दिल्ली में ट्रेस हुई लोकेशन

पुलिस, एसओजी और सर्विलांस टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर बालिका की लोकेशन दिल्ली में ट्रेस की।
9 जनवरी की रात पुलिस ने सैटेलाइट बस अड्डा, बरेली से मुख्य आरोपी अर्जुन को बालिका के साथ गिरफ्तार कर लिया।

दो और आरोपी गिरफ्तार

मुख्य आरोपी से पूछताछ में उसके दो साथियों सन्त्री और दीपक बाबू के नाम सामने आए।
पुलिस ने 10 जनवरी को दोनों को नवाबगंज क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया।

इंस्टाग्राम से दोस्ती, ऑनलाइन गेम में हार से रची साजिश

पूछताछ में मुख्य आरोपी अर्जुन ने बताया कि उसकी पीड़िता से करीब छह महीने पहले इंस्टाग्राम पर दोस्ती हुई थी।
ऑनलाइन गेम में हारे पैसे और लालच के चलते उसने साथियों के साथ मिलकर अपहरण की साजिश रची।

आरोपियों ने बालिका को बहला-फुसलाकर पहले बरेली और फिर दिल्ली ले जाकर रखा और उसके मोबाइल से परिजनों को धमकी भरे मैसेज भेजकर फिरौती मांगी।

तीनों आरोपी जेल भेजे गए

तीनों अभियुक्तों के खिलाफ थाना नवाबगंज में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

पुलिस की तत्परता से बची मासूम की जान

पुलिस की त्वरित और सटीक कार्रवाई से एक मासूम की जान बच गई। बालिका के सकुशल मिलने पर परिजनों ने राहत की सांस ली और पुलिस टीम का आभार जताया।

एसएसपी ने की टीम की सराहना

वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने नवाबगंज पुलिस, एसओजी और सर्विलांस टीम की सराहना करते हुए कहा कि अपराधियों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Share This Article
bpcnews.in is one of the fastest-growing Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India-based news and stories
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *