Bpc News Digital

  • अपनी भाषा चुनें

You are Visiters no

815853
हमें फॉलो करें

भाषा चुनें

सहारनपुर से गिरफ्तार आतंकी डॉक्टर आदिल अहमद राठौर की गिरफ्तारी के बाद सक्रिय हुई पुलिस

BPC News National Desk
2 Min Read

आतंकवादी संगठन से जुड़े अदील की गिरफ्तारी के बाद अब पुलिस ने लोकल स्तर पर किराएदारों का सत्यापन शुरू किया, 20% वेरिफिकेशन पूरा हुआ|

जिला पुलिस ने जारी की सख्त कार्रवाई

सहरानपुर आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े अदील की गिरफ्तारी के बाद जिले में सुरक्षा एजेंसियों ने सतर्कता बढ़ा दी है। अदील जम्मू-कश्मीर से आकर किराए के मकान में रह रहा था और इसी दौरान वह आतंकवादी गतिविधियों में संलिप्त पाया गया। इस घटना के बाद अब पुलिस ने पूरे जिले में किराएदारों का विस्तृत सत्यापन अभियान शुरू कर दिया है।

जानकारी के अनुसार, देश में एक बड़ी आतंकी साजिश को खुफिया एजेंसियों ने विफल किया है, जिसके बाद पुलिस प्रशासन अब जिले में बिना वेरिफिकेशन रह रहे बाहरी किराएदारों पर विशेष ध्यान दे रहा है। थाना स्तर पर पुलिस टीमों का गठन किया गया है, जो हर किराएदार का दस्तावेज़ी सत्यापन कर रही हैं।

दस्तावेज़ी सत्यापन तेजी से जारी

सहारनपुर एसपी देहात सागर जैन ने बताया कि यह अभियान लगातार जारी रहेगा। अब तक जिले में 20% किराएदारों का सत्यापन पूरा किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि मकान मालिकों के लिए सुविधा के रूप में UPCOP नामक ऐप उपलब्ध है, जहां वे खुद अपने किराएदारों के वेरिफिकेशन की जानकारी अपलोड कर सकते हैं।

अदील

Share This Article
bpcnews.in is one of the fastest-growing Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India-based news and stories
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *