Bpc News Digital

  • अपनी भाषा चुनें

You are Visiters no

815848
हमें फॉलो करें

भाषा चुनें

गर्भवती नवविवाहिता ने फांसी लगाकर दी जान, ससुराल वाले कार के लिए कर रहे थे प्रताड़ित, 8 महीने का गर्भ

BPC News National Desk
2 Min Read

ग़ाज़ियाबाद। धौलाना थाना क्षेत्र के गांव कन्नपुर में रहने वाले ससुराल वालों की प्रताड़ना से तंग आकर 23 साल की गर्भवती नवविवाहिता ने मायके में फांसी आत्महत्या कर ली। मृतका का नाम नेहा (23) पुत्री अशोक कुमार, निवासी गांव नायफल, थाना वेव सिटी, जिला गाजियाबाद बताया गया है।

गाजियाबाद में दहेज उत्पीड़न से तंग गर्भवती नवविवाहिता नेहा की आत्महत्या
गाजियाबाद में दहेज उत्पीड़न से तंग गर्भवती नवविवाहिता नेहा की आत्महत्या

परिवार बोला—दहेज लोभियों ने जिंदगी छीन ली

परिजनों का आरोप है कि शादी में बुलेट मोटरसाइकिल दी गई थी, लेकिन ससुराल वाले लगातार कार की मांग कर रहे थे। नहीं देने पर नेहा को बेरहमी से पीटा जाता था। पूरा शरीर नीला पड़ जाता था। कुछ दिन पहले भी धौलाना थाने में समझौता कराया गया था और नेहा को फिर ससुराल भेजा गया था, लेकिन मारपीट बंद नहीं हुई। मजबूरन वह फिर मायके लौट आई थी।

पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा, ससुराल वाले फरार

मंगलवार को जब सब परिजन काम पर गए हुये थे तो नेहा ने अपने मायके नायफल में ही फांसी का फंदा लगाकर जान दे दी। वह 8 महीने की गर्भवती थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अभी पोस्टमार्टम रिपोर्ट नहीं आई है।

पिता अशोक कुमार की तहरीर पर केस दर्ज—न्याय की मांग तेज

मृतका के पिता अशोक कुमार ने बताया कि बार-बार मारपीट और दहेज की मांग के चलते उनकी बेटी ने यह कदम उठाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ससुराल पक्ष के लोग फरार बताए जा रहे हैं।परिजन न्याय की गुहार लगा रहे हैं।

Share This Article
bpcnews.in is one of the fastest-growing Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India-based news and stories
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *