Bpc News Digital

  • अपनी भाषा चुनें

You are Visiters no

815102
हमें फॉलो करें

भाषा चुनें

तिहाड़ जेल में सरेंडर से पहले राजपाल यादव का इमोशनल बयान, सोनू सूद ने बढ़ाया मदद का हाथ

BPC News National Desk
3 Min Read

बॉलीवुड अभिनेता और मशहूर कॉमेडियन राजपाल यादव एक बार फिर सुर्खियों में हैं, लेकिन इस बार वजह उनकी फिल्म नहीं बल्कि आर्थिक संकट और कानूनी मामला है। 2010 के एक पुराने चेक बाउंस केस में दिल्ली हाई कोर्ट के आदेश के बाद राजपाल को तिहाड़ जेल में सरेंडर करना पड़ा।

सरेंडर से ठीक पहले राजपाल यादव भावुक हो गए। अधिकारियों और मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा,
मेरे पास पैसे नहीं हैं। कोई दोस्त नहीं होता। इस मुश्किल से मुझे खुद ही गुजरना होगा।
उनका यह बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया।

क्या है पूरा मामला

यह मामला राजपाल यादव की डायरेक्टोरियल डेब्यू फिल्म ‘अता पता लापता’ (2010) से जुड़ा है। फिल्म के निर्माण के लिए उन्होंने एम/एस मुरली प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड से करीब 5 करोड़ रुपये का लोन लिया था। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर असफल रही, जिसके बाद लोन चुकाने में परेशानी आई।

कंपनी को भुगतान के लिए जारी किए गए 7 चेक बाउंस हो गए। ब्याज और अन्य देनदारियों के साथ बकाया रकम बढ़कर करीब 9 करोड़ रुपये तक पहुंच गई। इस मामले में दिल्ली हाई कोर्ट ने समय-समय पर राहत दी, लेकिन बार-बार तय समयसीमा का पालन न करने पर कोर्ट ने सख्त रुख अपनाया।

हाई कोर्ट का आदेश

2 फरवरी 2026 को जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा ने राजपाल यादव की अंतिम याचिका खारिज करते हुए सरेंडर का आदेश दिया। कोर्ट ने कहा कि राजपाल ने कई बार अदालत को दी गई undertakings का उल्लंघन किया है, जो स्वीकार्य नहीं है।

इसके बाद 4 फरवरी 2026 को राजपाल यादव ने तिहाड़ जेल में आत्मसमर्पण किया, जहां उन्हें 6 महीने की सजा काटनी है।

सोनू सूद ने दिया सहारा

इस बीच अभिनेता सोनू सूद राजपाल यादव के समर्थन में सामने आए हैं। सोनू ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर राजपाल को टैलेंटेड और गिफ्टेड एक्टर बताया और कहा कि मुश्किल वक्त में इंडस्ट्री को साथ खड़ा होना चाहिए।

सोनू सूद ने ऐलान किया कि वे राजपाल यादव को अपनी आगामी फिल्म में रोल देंगे और तुरंत साइनिंग अमाउंट भी देंगे। उन्होंने साफ कहा,
यह चैरिटी नहीं है, यह सम्मान और डिग्निटी की बात है।

इंडस्ट्री में चर्चा

राजपाल यादव ने ‘फिर हेरा फेरी’, ‘मुझे शादी करोगी’, ‘हंगामा’, ‘भूल भुलैया’ और ‘चुप चुप के’ जैसी फिल्मों में अपनी कॉमिक टाइमिंग से दर्शकों का दिल जीता है। उनके इस कठिन दौर में सोनू सूद का कदम बॉलीवुड में एकजुटता और मानवीय संवेदना का संदेश दे रहा है।

फिलहाल, राजपाल के फैंस और परिवार उनके जल्द रिहा होकर दोबारा काम पर लौटने की उम्मीद कर रहे हैं।

Share This Article
bpcnews.in is one of the fastest-growing Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India-based news and stories
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *