Bpc News Digital

  • अपनी भाषा चुनें

You are Visiters no

815840
हमें फॉलो करें

भाषा चुनें

सैल्यूट तिरंगा की गाजियाबाद कार्यकारिणी का हुआ गठन

BPC News National Desk
3 Min Read

सैल्यूट तिरंगा राष्ट्रवादी संगठन उत्तर प्रदेश द्वारा संगठन विस्तार एवं शपथ ग्रहण समारोह का भव्य आयोजन कलश वेंकट हॉल, एनएच-24 गाजियाबाद में किया गया। कार्यक्रम में संगठन के राष्ट्रीय, प्रादेशिक एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर के वरिष्ठ पदाधिकारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश झा, राष्ट्रीय महामंत्री संगठन सच्चिदानंद पोखरियाल, अंतरराष्ट्रीय संयोजक मुकेश सिंह, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुभाष प्रधान, राष्ट्रीय महामंत्री रवि चिकारा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रदेश प्रभारी बृजपाल तेवतिया, उत्तर प्रदेश अध्यक्ष संदीप चौधरी सहित अनेक पदाधिकारी मंच पर मौजूद रहे।

पश्चिम उत्तर प्रदेश में संगठन विस्तार की घोषणा

प्रदेश प्रभारी बृजपाल तेवतिया ने जानकारी दी कि सैल्यूट तिरंगा संगठन के विस्तार के तहत पश्चिम उत्तर प्रदेश के सभी जिलों के जिला अध्यक्षों, मोर्चा, प्रकोष्ठ एवं मंडल स्तर तक के पदाधिकारियों की घोषणा की गई है। इस अवसर पर पश्चिम यूपी के सभी जिलों से पदाधिकारी मौजूद रहे।

राष्ट्रगीत के साथ हुआ कार्यक्रम का शुभारंभ

कार्यक्रम का शुभारंभ वंदे मातरम के सामूहिक गायन से हुआ। इसके बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश झा ने अपने संबोधन में कहा कि आज सैल्यूट तिरंगा राष्ट्रवादी संगठन देश के सभी राज्यों और विदेशों के 20 से अधिक देशों में सक्रिय रूप से कार्य कर रहा है।

उन्होंने बताया कि संगठन शीघ्र ही खेल के क्षेत्र में उन प्रतिभाओं को आगे लाने का कार्य करेगा, जो संसाधनों के अभाव में पीछे रह जाती हैं। सैल्यूट तिरंगा क्रिकेट लीग के माध्यम से राष्ट्रीय स्तर पर क्रिकेट आयोजन की भी तैयारी की जा रही है।

राष्ट्रहित में कार्य करने का आह्वान

राष्ट्रीय महामंत्री संगठन सच्चिदानंद पोखरियाल ने कार्यक्रम का संचालन करते हुए संगठन की विचारधारा, उद्देश्य और राष्ट्रहित में किए जा रहे कार्यों की विस्तृत जानकारी दी तथा नव नियुक्त पदाधिकारियों को राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया।

राष्ट्रीय महामंत्री रवि चिकारा ने कहा कि महाराष्ट्र में सैल्यूट तिरंगा संगठन राष्ट्रवाद के लिए हर क्षेत्र में प्रभावी कार्य कर रहा है। वहीं अंतरराष्ट्रीय संयोजक मुकेश सिंह ने कहा कि वह दिन दूर नहीं जब सैल्यूट तिरंगा संगठन दुनिया के सभी देशों में अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराएगा

उत्तर प्रदेश और दिल्ली में मजबूती का दावा

राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बृजपाल तेवतिया, सुभाष प्रधान और प्रदेश अध्यक्ष संदीप चौधरी ने कहा कि शीघ्र ही संपूर्ण उत्तर प्रदेश में संगठन का गठन पूर्ण कर लिया जाएगा।
दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष नीरज गुप्ता ने कहा कि दिल्ली में सैल्यूट तिरंगा संगठन ने अपनी एक अलग पहचान बनाई है।

सांस्कृतिक प्रस्तुति और शपथ ग्रहण

कार्यक्रम में इंडियन चिल्ड्रन एकेडमी की छात्राओं द्वारा राष्ट्रभक्ति गीतों की सुंदर प्रस्तुति दी गई। इसके बाद नव नियुक्त पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र सौंपकर शपथ दिलाई गई। राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

कार्यक्रम में शीला भारती, निशा सोलंकी, मुकेश शर्मा, राजा चौधरी सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Share This Article
bpcnews.in is one of the fastest-growing Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India-based news and stories
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *