Bpc News Digital

  • अपनी भाषा चुनें

You are Visiters no

815225
हमें फॉलो करें

भाषा चुनें

भव्य कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ; फ्रांस से आए श्रद्धालु बने आकर्षण का केंद्र

BPC News National Desk
2 Min Read

श्री जगन्नाथ राधा रानी चैरिटेबल सेवा ट्रस्ट द्वारा संजय नगर स्थित रामलीला मैदान में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ सोमवार को भव्य कलश यात्रा के साथ श्रद्धा और उत्साह के माहौल में हुआ। गाजे-बाजे, ढोल-नगाड़ों और भक्तिमय भजनों के बीच निकली इस कलश यात्रा में सैकड़ों महिलाओं ने सिर पर मंगल कलश धारण कर भाग लिया, जिससे पूरा क्षेत्र भक्तिमय वातावरण में सराबोर हो गया।

कथा के प्रथम दिवस पर प्रख्यात कथा व्यास पूज्य स्वामी शिवानंद गिरी जी महाराज का स्थानीय श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा और माल्यार्पण कर भव्य स्वागत किया। व्यास पीठ से उन्होंने श्रीमद्भागवत कथा के महात्म्य का वर्णन करते हुए कहा कि भागवत श्रवण से मनुष्य के जीवन का कल्याण होता है और यह व्यक्ति को धर्म, भक्ति और सदाचार के मार्ग पर अग्रसर करती है। उनकी अमृतमयी वाणी को सुनने के लिए पंडाल में श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा।

इस आयोजन का विशेष आकर्षण फ्रांस से आए विदेशी श्रद्धालु रहे, जो भारतीय संस्कृति और सनातन धर्म के प्रति अपनी गहरी आस्था के कारण कथा में सम्मिलित हुए। पारंपरिक भारतीय वेशभूषा में कथा का श्रवण करते इन विदेशी भक्तों ने सभी का ध्यान आकर्षित किया और उपस्थित लोगों के बीच चर्चा का विषय बने रहे।

संस्था के पदाधिकारियों ने बताया कि यह श्रीमद्भागवत कथा 15 फरवरी तक निरंतर चलेगी। कार्यक्रम की श्रृंखला के अंतिम दिन महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर 21 कन्याओं का भव्य सामूहिक विवाह भी संजय नगर रामलीला मैदान में संपन्न कराया जाएगा। ट्रस्ट की ओर से क्षेत्रवासियों से इस धार्मिक एवं सामाजिक आयोजन में सपरिवार शामिल होने की अपील की गई है।

इस अवसर पर संस्था के संरक्षक रविंद्र सिंह राणा, डॉ. उमेश गर्ग, डॉ. आलोक गुप्ता, अध्यक्ष अमित गुप्ता, महामंत्री कपिल गोयल, सचिव पूजा गुप्ता, सुशांत गुप्ता, अशोक चांदीवाल, वीरेंद्र वर्मा, पवन शर्मा, मोहन सिंह रावत, ठाकुर अनुज राघव, विक्रांत राणा, तरुण शर्मा, आशीष विज सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Share This Article
bpcnews.in is one of the fastest-growing Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India-based news and stories
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *