Bpc News Digital

  • अपनी भाषा चुनें

You are Visiters no

817233
हमें फॉलो करें

भाषा चुनें

BPC न्यूज़ ब्यूरो – गाज़ियाबाद में 8 से 15 मार्च तक श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन श्री श्याम परिवार समिति द्वारा कराया जायेगा।

BPC News National Desk
3 Min Read
BPC न्यूज़ ब्यूरो

BPC न्यूज़ ब्यूरो – गाज़ियाबाद में 8 से 15 मार्च तक श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन श्री श्याम परिवार समिति द्वारा कराया जायेगा।

हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्री श्याम परिवार समिति अपना वार्षिक उत्सव के रूप में बड़ा ही विशाल कार्यक्रम गाजियाबाद की पावन धरती पर करने जा रही है भगवान दूधेश्वर की इस पावन नगरी में पहली बार विश्व विख्यात कथा वाचक जया किशोरी जी का आगमन हो रहा है।

संस्था के अध्यक्ष श्री अनिल अग्रवाल सांवरिया ने बताया कि इस वर्ष संस्था के द्वारा श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन रामलीला मैदान घंटाघर में दिनांक 8 मार्च से 15 मार्च तक किया जा रहा है इस वर्ष श्रीमद् भागवत कथा को करने पूज्य जया किशोरी जी का आगमन हो रहा है।

उन्होंने आगे यह बताया कि दिनांक 7 मार्च को भव्य कलश यात्रा का आयोजन किया जा रहा है यह यात्रा नेहरू युवा केंद्र अंबेडकर रोड से प्रारंभ होकर चौधरी मोड़ रमते राम रोड डासना गेट चौपला मंदिर अनाज मंडी घंटाघर होते हुए रामलीला मैदान मे विश्राम लेगी उन्होंने बताया कि कलश यात्रा में लगभग 1008 महिलाएं प्रतिभाग करेंगी।

कार्यक्रम के बारे में बताया कि रामलीला मैदान घंटाघर में श्रीमद् भागवत गीता के लिए बहुत ही भव्य पंडाल लगाया जा रहा है ,पंडाल बहुत ही विशाल रूप में लग रहा है पिछले 1 महीने से कार्य चल रहा है उन्होंने बताया कि पंडाल का स्वरूप अयोध्या राम मंदिर मॉडल पर बनाया जा रहा है।

पंडाल में बाबा श्री श्याम को विराजित किया जाएगा जिनका श्रृंगार करने के लिए कोलकाता के कुशल कारीगर के द्वारा बाबा का श्रृंगार किया जाएगा बाबा का श्रृंगार विशेष फूलों के द्वारा किया जाएगा।

संस्था के माहामंत्री गौरव गर्ग ने बताया कि कार्यक्रम में गाजियाबाद के सभी गण मान्य व्यक्ति जनप्रतिनिधि पुलिस प्रशासन एवं सभी श्याम भक्तों को आमंत्रित किया गया है कार्यक्रम में बाबा श्याम को छप्पन भोग का प्रसाद लगाया जाएगा सभी श्याम प्रेमियों के लिए भोजन प्रसादम की भी व्यवस्था आठो दिन की गई है।

पंडाल में इत्र की वर्षा भी की जाएगी कार्यक्रम के अंतिम दिन विश्व प्रसिद्ध बाबा श्याम के भजन गायक कन्हैया मित्तल के द्वारा भव्य कार्यक्रम किया जाएगा वह अपने भजनों के माध्यम से बाबा को रिझाएंगे।

प्रेस वार्ता में संरक्षक अनिल गर्ग द्वारा प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए भव्य आयोजन के लिये संस्था अध्यक्ष श्री अनिल अग्रवाल साँवरिया की प्रशंसा करते हुए कहा कि श्री अनिल साँवरिया जी ग़ाज़ियाबाद कि एक ऐसी हस्ती हैं जो हमेशा सर्वश्रेष्ठ कार्यो मे अपना सहयोग बनाए रखते हैं।

वह जनप्रिय हैं , वह संत प्रिय हैं, वह कृष्ण भी प्रिय भी हैं ,। उनके नेतृत्व मे किया जा रहा यह कार्यक्रम प्रभु की कृपा से ग़ाज़ियाबाद मे वर्षो तक याद किया जायेगा ।

संजय अग्रवाल
मिडिया प्रभारी
9810265676

Share This Article
bpcnews.in is one of the fastest-growing Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India-based news and stories
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *