Bpc News Digital

  • अपनी भाषा चुनें

You are Visiters no

815740
हमें फॉलो करें

भाषा चुनें

Ghaziabad- साप्ताहिक बाजारो को पुलिस के द्वारा हटाने के फैसले को लेकर लगातार विवाद बढ़ता जा रहा है

BPC News National Desk
4 Min Read

सुमन मिश्रा गाज़ियाबाद

गाजियाबाद में साप्ताहिक बाजारो को पुलिस के द्वारा हटाने के फैसले को लेकर लगातार विवाद बढ़ता जा रहा है 2 दिन पहले मुख्य सचिव ने गाजियाबाद में आकर बाजारों नई पॉलिसी तैयार होने तक पहले की तरह ही लगे रहने का बयान जारी किया था, मगर गाजियाबाद पुलिस ने आज फिर इंदिरापुरम के मंगल बाजार को बंद कर दिया, जिससे व्यापारियों का गुस्सा बढ़ गया पुलिस के साथ धक्का मुक्की भी हुई इस खबर के बाद भाजपा विधायक नंदकिशोर गुर्जर मौके पर पहुंचे और व्यापारियों का बाजार लगाया और बाज़ार में ही बैठ गए

आरोप लगाया कि पुलिस तानाशाह कर रही है और भाजपा सरकार की छवि खराब कर रही है

गाजियाबाद के साप्ताहिक बाजार में भाजपा विधायक नंदकिशोर गुर्जर ,एक कैंसर पीड़ित व्यापारी के साथ में खड़े हैं व्यापारी भी बता रहा है कि पुलिस ने बाज़ार में लाठी चार्ज और वह कैंसर का पीड़ित है उसकी ₹4000 की कैंसर की दवा आनी है लेकिन बाजार नहीं लग रहे जिसकी वजह से उसकी हालत खराब हो सकती है

जब योगी सरकार के मंत्री बने कथा वाचक

विधायक नंदकिशोर गुर्जर इंदिरापुरम के नीति खंड इलाके में लगने वाले मंगल बाजार में पहुंच गए और व्यापारियों का बाजार लगवाया और घंटे तक बाजार में रुके इस दौरान पुलिस वहां से नदारद रही भाजपा विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने व्यापारियों को बताया कि मुख्य सचिव उत्तर प्रदेश ने गाजियाबाद में आकर यह बयान दिया था कि अब कोई बाजार नहीं हटाए जा रहे हैं

साप्ताहिक बाजार जहां पहले लगते थे पहली वाली थिति में लगते रहेंगे कि जब तक नगर निगम इन साप्ताहिक बाजारों के लिए ठोस पॉलिसी ना बना ले उसके बावजूद भी गाजियाबाद पुलिस इन्हें दबंगई से हटा रही है

पुलिस करती है उगाही

विधायक ने आरोप लगाया कि गाजियाबाद पुलिस यहां से पैसे की उगाही करती है और भाजपा की सरकार को बदनाम कर रही है यह सभी व्यापारी भाजपाई हैं और भाजपा को वोट देते हैं लेकिन कुछ अधिकारी भाजपा की सरकार को बदनाम करना चाहते हैं इनमें अधिकतर गाजियाबाद के ही रहने वाले व्यापारी हैं और सरकारी लोन लेकर साप्ताहिक बाजारों में समान देखते हैं

मगर गाजियाबाद पुलिस के एक तुगलक की फरमान के चलते हुए यह सड़कों पर आ गए और इन्हें रोजी-रोटी के लाले पड़ गए क्योकि पुलिस ने उनके बाजार लगाने बंद कर दिए बाजार बंद करने के बाद यह सभी व्यापारी परेशान है इनके पास दवाई गोली के भी पैसे नहीं है

क्या बीजेपी विधायक हम व्यापारियों के साथ खड़े होंगे – अरुण मित्तल

नंदकिशोर गुर्जर ने कहा है कि गाजियाबाद पुलिस मुख्य सचिव के बात भी नहीं मानती और उनके बयान को गंभीरता से नहीं लेती तभी तो मुख्य सचिव के बयान के बाद भी गाजियाबाद पुलिस किसी की सुनने को तैयार नहीं है और बाजारों को हटा रही है लेकिन जब तक नंदकिशोर गुर्जर जिंदा है बाजार नहीं हटेंगे मेरे खून का एक-एक कतरा व्यापारी और मजदूर के लिए काम आएगा यह कहते हुए नंदकिशोर गुर्जर में बैठ गए और सभी का दुकान लगवाई

https://www.youtube.com/channel/UCKMfU9TRd-JldXqOKwlRMYg

Share This Article
bpcnews.in is one of the fastest-growing Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India-based news and stories
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *