Bpc News Digital

  • अपनी भाषा चुनें

You are Visiters no

815896
हमें फॉलो करें

भाषा चुनें

जी0पी0ए0 की शिक्षा क्रांति पदयात्रा से निकली “एक देश एक शिक्षा एक बोर्ड” की मांग

BPC News National Desk
3 Min Read

जी0पी0ए0 की शिक्षा क्रांति पदयात्रा से निकली “एक देश एक शिक्षा एक बोर्ड” की मांग

 

गाजियाबाद पेरेंट्स एसोसिएशन ने गांधी पार्क से निकाली भव्य शिक्षा क्रांति सत्याग्रह पदयात्रा

 

गाजियाबाद पेरेंट्स एसोसिएशन द्वारा गांधी जयंती के अवसर पर लोहिया नगर स्थिति गांधी पार्क में गांधी जी की प्रतिमा को माल्यार्पण कर शहीद भगत सिंह जी की प्रतिमा घंटाघर तक भव्य पद यात्रा निकाली गई

https://www.youtube.com/@bpcbharat 

 

इस पदयात्रा में अभिभावकों के हाथो में शिक्षा के नारों के अनेकों स्लोगन और पोस्टर थे पूरे रास्ते भारी संख्या में जुटे अभिभावकों ने शिक्षा है व्यापर नही ये लूट हमे स्वीकार नही ,

 

मंहगी शिक्षा महंगा ज्ञान कैसे बनेगा देश महान, मोदी योगी सुनो पुकार बंद करो शिक्षा का व्यापार सहित सैंकड़ों नारो से वातावरण को गुजायमान कर दिया । इस शिक्षा क्रांति पद यात्रा के माध्यम से जीपीए ने सरकार को संदेश दिया की जिस तरह सरकार ने देश में एक देश एक टैक्स एवम एक देश एक राशन कार्ड लागू किया है

 

 

उसी तरह अब समय आ गया है की पूरे देश में “एक देश एक शिक्षा एक बोर्ड “को लागू करने के लिए अमली जामा पहनाया जाए जिससे की देश के प्रत्येक बच्चे को समान शिक्षा का अवसर प्राप्त हो सके।

 

गाजियाबाद पेरेंट्स एसोसिएशन की अध्यक्ष सीमा त्यागी और सचिव अनिल सिंह ने बताया की आज की पद यात्रा बेहद सफल रही हम लगातार शिक्षा व्यवस्था मे बदलाव और देश के अभिभावकों को शिक्षा के लिए उनके अधिकारों के प्रति जागरुक कर रहे है

 

हम आज गांधी जयंती के अवसर पर सरकार से एक देश एक शिक्षा एक बोर्ड के गठन की मांग करते है और उम्मीद करते है की सरकार इस पर गंभीरता से विचार करेगी साथ ही हम जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन से मिले सहयोग के लिए धन्यवाद देते है

 

 

इस मौके पर सत्यपाल चौधरी, पवन शर्मा, नरेश कुमार, साधना सिंह , डॉ राजीव शर्मा ,राजू सैफी, नवीन राठौर,अजीत रावत ,नीलम कुमारी, कौशलेंद्र सिंह , धर्मेंद्र यादव, कौशल ठाकुर, राहुल कुमार, मनीष चौधरी , नवीन, राजुकमार , मनोज यादव , ज्योति , विकास मावी , आकांक्षा , विपिन कुमार, राजा , सहित सैंकड़ों की संख्या में अभिभावक उपस्थित रहे

Share This Article
bpcnews.in is one of the fastest-growing Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India-based news and stories
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *